फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Will make the university a better research institute: Prof. bisht

एसएसजे विवि को बेहतर शोध संस्थान बनाएंगे : प्रो. बिष्ट

Sat, 23 Sep 2023 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Will make the university a better research institute: Prof. bisht
एसएसजे विवि के नए कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का स्वागत करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि में नए कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विवि को बेहतर शोध संस्थान के रूप में स्थापित करने की बात कही। कहा कि विद्यार्थियों, कार्मिकों और शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकार वार्ता में कुलपति प्रो. सतपाल ने कहा कि विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पाठ्यक्रमों का संचालन, विवि के कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए गंभीरता से काम होगा। परीक्षा और परीक्षाफल संबंधी समस्याओं का निस्तारण कर विद्यार्थियों राहत देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन


कहा कि विवि के अधीन परिसर और महाविद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए गुणवत्तापरक शिक्षा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी को सही कर कार्यालयों को पेपर लैस बनाया जाएगा। विवि में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। इससे पूर्व प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने कुलपति का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, कुलसचिव डाॅ. भाष्कर चौधरी, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. मुकेश सामंत, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. सुशील कुमार जोशी, प्रो. नीरज तिवारी, प्रो. इला साह आदि मौजूद रहे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed