फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Will fight together against oppression

जुल्म के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Will fight together against oppression
हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध से आक्रोशित होकर रैली निकालती महिला पॉलिटेक्नि - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत से अल्मोड़ा की छात्राएं भी सन्न हैं। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत सोमवार को महिला पॉलीटेक्निक की छात्राओं ने महिलाओं पर जुल्म बंद करो, दोषियों को सजा दो तथा महिलाओं का उत्पीड़न नहीं सहेंगे नारों के साथ पॉलीटेक्निक से विशाल रैली निकाली। महिलाओं के सम्मान की रक्षा और जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ भी ली।
विज्ञापन

कॉलेज 151 छात्राएं सोमवार सुबह परिसर में एकत्र हुई और हैदराबाद की घटना पर दुख जताते हुए आरोपियों के खिलाफ आक्रोश भी व्यक्त किया। छात्रा प्रियंका ने महिला अपराध को लेेकर सभी से आवाज उठाने का आह्वान किया। कहा कि सभ्य समाज में आज भी महिलाओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हो रहा है। महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले आज भी खुले आम घूम रहे हैं। छात्राओं ने कहा कि कुछ साल पहले निर्भया कांड के बाद भी देश में स्थिति में सुधार नहीं हुआ है और महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बाद छात्राओं ने दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर विशाल रैली निकाली। बाद में सभी छात्राओं ने शपथ लेते हुए कहा कि हम अपराजिता बनकर अपराध से लड़ेंगी। अभियान में पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य ए हाशमी, दीपा माहरा, मोनिका उपाध्याय, डॉ. शोभा पोखरिया, मधु लक्ष्मी, दिनेश कुमार, सरफराज आलम, सचिन जोशी समेत स्टाफ भी शामिल रहा।
विज्ञापन

कोट.....
-सरकार को लड़कियों की सुरक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। हर जगह सीसीटीवी लगे होने चाहिए और सुनसान जगहों पर भी पुलिस तैनात रहनी चाहिए। छात्राओं को वर्तमान स्थितियों को देखते हुए सचेत होकर चलना होगा। - छात्रा संगीता टम्टा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निर्भया केस के बाद फिर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वालों को सरेआम फांसी देनी चाहिए ताकि ऐसे अपराध करने वाले लोग डरें और महिलाएं निर्भय होकर समाज में जी सकें।- छात्रा पूजा बिष्ट।
-महिला अपराध और दुष्कर्म की घटनाओं की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए और जल्द से जल्द ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ऐसे लोग समाज में महिलाओं में डर पैदा कर रहे हैं।- छात्रा कविता बिष्ट।

-लड़कियां पहले भी सुरक्षित नहीं थी और आज भी स्थिति बहुत ज्यादा सुधरी नहीं है। महिलाओं के साथ अत्याचार को लेकर सरकार को कानून और सख्त बनाना चाहिए। महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म से सभी लोग आहत हैं और अब डर भी लगता है। ऐसे दोषियों को मृत्यु दंड देना चाहिए। - छात्रा कंचन कांडपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed