फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   why take poison, nobody know

जहर क्यों गटका आखिर क्या थी मजबूरी नहीं लग पा रहा पता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
why take poison, nobody know
मृतक सुंदर और भावना का चार माह का पुत्र कान्हा। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती डोटलगांव में पति-पत्नी ने आखिर क्यों दुधमुंहे बच्चे का मोह त्यागकर जहर गटका इसकी गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

बग्वालीपोखर चौकी से भी पुलिस टीम आज गांव पहुंची थी, लेकिन घटना के असली कारणों का पता पुलिस भी नहीं बता पा रही है। मृतक सुंदर शाही की भी गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई। मृतक सुंदर और भावना शाही का चार माह के बच्चे कान्हा उर्फ कानू का अब क्या होगा, यह सवाल सभी के जेहन में कौंध रहा है। स्थानीय नागरिकों को कानू के भरण-पोषण के लिए भी सरकार से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार की रात सुंदर सिंह और उसकी पत्नी भावना शाही ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर जान दे दी थी। उनका चार माह का पुत्र कानू अपने दादा मंगल सिंह शाही और दादी के पास है, लेकिन लोगों ने उसके सुरक्षित भविष्य के लिए उसके भरण-पोषण के लिए सहायता की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ बच्चे के पिता मृतक सुंदर सिंह की भी आज गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बग्वालीपोखर चौकी से एसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव का निरीक्षण किया। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की गई। लेकिन दोनों ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया इसके कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने बताया कि सुंदर और भावना ने सुबह खेत में काम किया और साथ ही बैठकर खाना भी खाया। देर शाम को इस घटना से सभी ग्रामीण हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed