फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Whose economy is the mainstay of the tourism: CM

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है पर्यटन: सीएम

Fri, 07 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 07 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Whose economy is the mainstay of the tourism: CM
जागेश्वर में योग महोत्सव का समापन करते सीएम हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला

 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच, सांस्कृतिक धरोहरों को रोजगार का जरिया बनाना होगा। सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा 2020 तक उत्तराखंड पर्यटकों की संख्या के लिहाज से देश के शीर्ष राज्यों में शुमार होगा। सीएम ने भवाली से खैरना सड़क का नाम संत नीम करौली महाराज और खैरना से अल्मोड़ा मार्ग का नाम स्वामी विवेकानंद मार्ग रखे जाने की घोषणा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत पर्यटन विकास परिषद और परमार्थ निकेतन की ओर से जागेश्वर में आयोजित दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज विश्व योग विधा की आर बढ़ रहा है। योग भारत की प्राचीन धरोहर है। इसके विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। सीएम ने कहा कि जागेश्वर को योग स्थली के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय स्कूलों में भी योग विषय को लागू किया जाएगा, ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चे योगाचार्य और योग गाइड के रूप में रोजगार पा सकें। उन्होंने जागेश्वर में धर्मशालाओं, जटागंगा नदी और उसके सहायक स्त्रोतों में जलाशयों का निर्माण करने और आरतोला-जागेश्वर सड़क को चौड़ा करने की घोषणा की। उन्होंने हरिद्वार में होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर जागेश्वर में भी आरती की परंपरा शुरू करवाने को डीएम को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने योग महोत्सव आयोजित करने में सहयोग के लिए परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज का आभार जताया।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सरकार द्वारा जागेश्वरधाम और विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सीएम का आभार जताया। स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने सीएम से ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के योग साधना केंद्र स्थापित करने की मांग की। उन्होंने परमार्थ निकेतन की ओर से जागेश्वर में युवाओं के लिए कंन्यूटर सेंटर और महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। इस मौके पर साधवी भगवती, ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी विचार रखे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। इस मौके पर संसदीय सचिव और विधायक मनोज तिवारी, रेणुका रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डीआईजी अजय रौतेला, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैंसोड़ा, दिनेश कुंजवाल, हेमंत बगडवाल, राजेंद्र बाराकोटी, सिकंदर पवार, मोहन सिंह महरा, केवल सती, तारादत्त पांडे, हरीश बनौला, राजेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 होने के साथ ही शवदाह के परंपरागत तरीके और राति-रिवाजों को भी बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जागेश्वर के श्मशानघाट में यह संयंत्र स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed