फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   .. When the street cleaning of hands playing with toys

... जब खिलौनों से खेलने वाले हाथों ने सड़क की सफाई की 

Mon, 16 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Mon, 16 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
.. When the street cleaning of hands playing with toys
अल्मोड़ा में सफाई करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
 बच्चे जागरूक हो गए हैं यह दिखाता है जब खिलौनों से खेलने वाले हाथों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए रविवार को सरकार की आली, खोल्टा की सड़कों की व्यापक रूप से सफाई की। झाडू्, खुरपी आदि सामग्रियां लेकर सड़क पर उतरे छोटे बच्चों को देखकर व्यापारी, आसपास के लोग भी दंग रह गए। 
विज्ञापन



    छुट्टी का दिन बच्चों की मौजमस्ती का दिन होता है लेकिन सरकार की आली, खोल्टा के 12 वर्ष से कम आयु के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इस बार कुछ अलग सोच रखा था। मोहल्ले के एकत्रित बच्चों ने सड़कों में गंदगी देखी तो रविवार को मौजमस्ती छोड़कर सफाई अभियान को अपना एजेंडा बनाया। बच्चों के इस अभियान को देखकर सड़क के आसपास रहने वाले लोग और व्यापारी दंग रह गए। गांव के पूर्व प्रधान योगेश नयाल, मुकुल तिवारी, अनिल कांडपाल ने बच्चों का निर्देशन किया।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों की हौसला अफजाई की।  बच्चों का सफाई अभियान निसंदेह लोगों के कौतूहल का विषय बना हो लेकिन लोगों के मन-मस्तिष्क में नन्हे-मुन्ने बच्चे एक सवाल भी छोड़ गए। सफाई अभियान में गौरांश जोशी, कुमकुम पांडे, दिव्यांश भैसोड़ा, सौभाग्य प्रकाश, दर्शिता जोशी, कनिष्का पांडे, आयुषी जोशी, स्पर्श जोशी, प्रियांशु जोशी ने भागीदारी की, जबकि चंपा जोशी, जया जोशी, छाया पांडे ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वीरशिवा स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा की छात्रा दर्शिता जोशी सफाई अभियान को लेकर काफी खुश है। उनका कहना है कि हम सारे दोस्त स्टेडियम से आ रहे थे तो सड़क में गंदगी देखकर हमने तय किया कि हम खुद यहां की सफाई करेंगे। 11 साल की दर्शिता ने बताया कि उनके मोहल्ले के आसपास कूड़ादान भी नहीं है जिससे गंदगी फैली रहती है। आखिर हमें भी स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी करनी चाहिए। 




कक्षा छठी के छात्र गौरांश जोशी ने बताया कि सफाई का ख्याल सारे दोस्तों ने मिलकर किया और हम आगे भी सफाई अभियान जारी रखेंगे। गौरांश ने बताया कि उनके आठ दोस्तों ने आपस में निर्णय लिया और आस पास की सफाई शुरू कर दी। इस कार्य के लिए उनकी माता चेतना जोशी ने भी उनका हौसला बढ़ाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed