{"_id":"5707f8184f1c1b1b70c811f8","slug":"welcomed-the-newly-samvatsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव संवत्सर का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव संवत्सर का स्वागत किया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
स्वागत नवसंवत्सर
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवसंवत्सर सौम्य 2073 का स्वागत उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कुमाऊंनी भाषा क्लब की ओर से परंपरागत वेशभूषा में सजे स्कूली बच्चों ने नगर सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली। सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में हुए कार्यक्रम में जन्मदिन पर आरएसएस के संस्थापक डा. केशवराम बलिराम हेडगेवार को याद किया गया। रंग और संस्कृति कर्मियों ने मालरोड में चैती झोड़े गाकर सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भाषा क्लब ने नगर के चौघानपाटा से सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली। छोलिया नर्तक दल, परंपरागत वेशभूषा में सजी स्कूली छात्राएं कीर्तन, भजन, जन जागरूकता गीत गाते और नाचते चल रही थीं। नंदादेवी मंदिर परिसर में दीपयज्ञ कर समाज के कल्याण की कामना की। यात्रा में विवेकानंद बालिका इंटर कालेज, एडम्स, आर्य कन्यां, महर्षि इंटर कालेज की छात्राएं शामिल थीं। गायत्री प्रज्ञापीठ के भीम सिंह अधिकारी, गिरीश चंद्र जोशी, डा. सीपी फुलोरिया, गिरधर सिंह, गोदावरी चतुर्वेदी, लता पांडे, ज्योति पांडे, मीनाक्षी पांडे आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में नवसंवत्सर समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर आरएसएस के संस्थापक डा. हेडगेवार को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने संवत्सर और डा. हेडगेवार के बारे में जानकारी दी। गिरीजा किशोर पाठक, केदार मिश्रा आदि ने भी विचार रखे। आम आदमी पार्टी ने भी लोगों को संवत्सर की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मनोज गुप्ता, भुवन जोशी, अखिलेश चंद्र, एनएल साह, हिमांशु जोशी, नवीन आर्य, रवि कुमार आदि मौजूद थे। आर्य समाज के स्थापना दिवस और नव संवत्सर पर दुगालखोला में हुई गोष्ठी में मंत्री दयाकृष्ण कांडपाल, अभिनव मिश्रा, सरिता बघरवाल, भावना कांडपाल, प्रेमा आर्या, फरजाना खान आदि मौजूद थे। मालरोड में सांस्कृतिक विरासत की धरोहर चैती झोड़े गाए। इस मौके पर रंगकर्मी नवीन बिष्ट, गायिका लता पांडे, विमला बोरा, शेखर जोशी, मनमोहन चौधरी, आलोक वर्मा आदि शामिल थे।