{"_id":"68408bfd1ce21647fb087b8c","slug":"weather-change-in-district-almora-news-c-232-1-shld1002-129016-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बारिश से तापमान लुढ़का जून माह में सितंबर जैसी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बारिश से तापमान लुढ़का जून माह में सितंबर जैसी ठंड
Wed, 04 Jun 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर और ग्रामीण इलाकों में हुई बारिश से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। जून माह में सितंबर जैसी ठंड पड़ रही है जिस कारण लोगों को स्वेटर, जैकेट निकालने पड़े।
सुबह तड़के आसमान में बादल छाए थे। कुछ देर बाद धूप निकली। करीब नौ बजे बादल छा गए। दोपहर में करीब डेढ़ बजे बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में चौखुटिया में सर्वाधिक 44.0 मिमी बारिश और सोमेश्वर में सबसे कम 3.0 मिमी बारिश हुई। बारिश से तापमान लुढ़क गया। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक बारिश से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। एक दिन में ही न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। आम तौर पर जून माह में काफी गर्मी पड़ती है लेकिन बारिश से जून माह में सितंबर जैसी ठंड पड़ रही है।