फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Weather change in district.

Almora News: अल्मोड़ा में झमाझाम बारिश से छह डिग्री तापमान में आई गिरावट

Tue, 29 Jul 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 29 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Weather change in district.
अल्मोड़ा। जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में गिरावट आई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में छह डिग्री न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय अचानक आसमान बादलों से घिर गया। कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। इस दौरान लोगों ने बारिश में भीगकर मौसम का लुत्फ उठाया। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक रविवार को अल्मोड़ा जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया गया था। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed