फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   We banished the court Ginaud

आंगन से हमने भगा दिए घिनौड़

Thu, 19 Mar 2015 11:44 PM IST
जय प्रकाश्ा पांडे/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
जय प्रकाश्ा पांडे/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 19 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
We banished the court Ginaud

हमने अपने आंगन से घिनौड़ (गौरैया) को भगा दिया। पीढ़ियों से वह हमारे साथ थी। यानी जब से हमारे पुरखों ने पत्थर की छत के मकानों में रहना शुरू किया तब से। पहाड़ी मकान के आर्किटेक्ट में बिल्कुल छत के पत्थर के नीचे और दीवार के ऊपर लकड़ी के डिजायन में उनके घोंसलों के लिए छेद छोड़े जाते थे। घिनौड़ हमें सुबह होने का अहसास दिलाती थी। उसके बच्चों की चहचहाहट मनोरंजन के साथ ही अकेले घर के सन्नाटे को भी खत्म करती थी। घर में इनका होना भी शुभ माना जाता था। सीमेंट के लिंटर वाले घरों में हमने उसके लिए जगह ही नहीं छोड़ी। शहर और कस्बों के अलावा अब गांवों में भी लिंटर वाले मकानों से हमने इस पुरानी साथी को दूर कर दिया है। हालांकि पुराने मकानों में यह अभी भी अपनी उपस्थित का अहसास कराती है।

विज्ञापन


वह हमारे पूर्वजों को कितनी प्यारी थी। उन्होंने घिनौड़ जस बाछ (छोटा बछड़ा) और  घिनौड़ जस पुछड़ (छोटी पूंछ) जैसे इससे जुड़े मुहावरे भी गढ़े थे। आंगन में सुखाने के लिए डाले अनाज से वह अपना हिस्सा चुरा ले तो लोग बुरा नहीं मानते हैं। यह हमारा इसके प्रति लगाव ही है जो हमारे संस्कारों में कुछ बचा है। मकान में इसके घोंसले के लिए जगह ईजाद करने वाला इंजीनियर (मिस्त्री) कौन रहा होगा यह पता लगाना तो मुश्किल है। पत्थर की छत का मकान बनाने वाला हर कोई मिस्त्री घोंसले के लिए बिन कहे जगह छोड़ता था। शहरों और कस्बों में तो एक दो पीढ़ी पहले ही हमने लिंटर के घर बनाकर अपने पास से घिनौड़ को भगा दिया । शहरों की देखा-देखी अब गांवों में भी लिंटर के घरों से हमने यह चिड़िया दूर कर दी है। लिंटर वाले घरों में भी इनके घोंसले के लिए जगह छोड़ी जा सकती है। मगर हम जाने अनजाने उसे भुला रहे हैं। यह हमसे दूर ही नहीं जा रही है, बल्कि इनकी संख्या भी कम हो रही है। इसके पीछे दूसरी वजह खेतों में प्रयोग होने वाले कीटनाशक हैं। कीटनाशकों से उसका प्रिय भोजन कीड़े खत्म हो रहे हैं।
विज्ञापन


छह साल से पाल रहे राजेंद्र
रानीखेत छावनी परिषद के कर्मचारी राजेंद्र पंत अपने सरकारी मकान में छह साल से गौरैया को पाल रहे हैं। उन्होंने छत के नीचे लकड़ी की पांच पेटियाें को टांगा है। आंगन में पानी के लिए मिट्टी का बर्तन भी रखा है। वह गौरैया के लिए आंगन में रोजाना दाना डालते हैं। दाना खाने के लिए गौरैया के साथ अन्य चिड़िया भी नियमित आती हैं। वह कहते हैं कि किराए के मकान में भी गौरैया पाली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लिंटर वाले घरों में घोंसले नहीं
महेश राम बताते हैं कि वह बचपन से मकान बनाने का काम करते आ रहे हैं। कस्बों में तो पत्थर की छत के मकान मुश्किल से एक दुक्का रह गए हैं। गांवों में भी लोग अब पत्थर की छत के मकान नहीं बना रहे हैं। लिंटर वाले मकानों में घिनौड़ के घोंसलों के लिए जगह छोड़ने के लिए लोग तैयार नहीं होते हैं। गांवों में पुराने मकानों में ही घिनौड़ के घोंसले रहे गए हैं। नए मकान अब सभी लिंटर वाले ही बनवा रहे हैं।  

नई पीढ़ी को क्या हो गया

देवकी परिहार कहती हैं कि उनके बचपन के दौर में बच्चे घिनौड़ों को भगाकर खेल करते थे। यह चिड़िया नुकसान नहीं पहुंचाती है। घर में इसका घोंसला शुभ माना जाता है। अब नई पीढ़ी को क्या हो गया है। लोग लिंटर वाले मकान बना रहे हैं। इन मकानों में घोंसले के लिए जगह ही नहीं छोड़ रहे हैं। घर के आसपास चिड़ियों का आना तो अच्छा लगता है । नई पीढ़ी यह सब कुछ भूल गयी है।


शहर के आसपास नहीं देखी
अल्मोड़ा की वेदेही कपूर का कहना है कि उन्होंने गौरेया को देखा ही नहीं। शहर के आसपास यह चिड़िया नहीं दिखती है या फिर होती भी होगी तो उन्हें इसकी पहचान नहीं हैं। मगर वह मानती हैं कि चिड़िया हमारे लिए जरूरी हैं। इनके संरक्षण और इन्हें बचाने के लिए समाज को जागरूक होना होगा। घरों में इनके लिए घोंसले बनाए जाने चाहिए। वह भी चिड़ियों के संरक्षण का प्रयास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed