फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Supply By Tanker in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में टैंकर से बांटा 39,000 लीटर पानी

Mon, 19 Jun 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 19 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Water Supply By Tanker in Almora
काफलीखान में इस तरह डंपर से पानी बांटकर बुझाई लोगों की प्यास। संवाद
अल्मोड़ा। बरसात का मौसम शुरू होने के बावजूद जिले में जल संकट कम हो सका है। गुरुड़ाबांज, काफलीखान, सोमेश्वर सहित विभिन्न हिस्सों में जल संकट से बारह हजार से अधिक की आबादी परेशान है। नल सूख गए हैं और किसी तरह टैंकर से पानी बांटकर लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। जल संस्थान ने इन प्रभावित स्थानों में टैंकर, डंपर से 39,000 लीटर पानी बांटा। टैंकर देखते ही लोग खाली बर्तनों के साथ दौड़ पड़े। पानी मिलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही जिले में लंबे समय से जल संकट बना हुआ है लेकिन सरकारी विभाग इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहे। टैंकर, डंपर से लोगों को पानी बांटना पड़ रहा है। बावजूद इसके हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे हो रहे हैं। गुरुड़ाबांज, काफलीखान, सोमेश्वर, सिमकनी, आरतोला, छड़ौज, कनुवालधुरा, सल्ला बैंड, अंग्यारपानी, पपरशैली सहित विभिन्न हिस्सों में रविवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। ऐसे में यहां की बढ़ी आबादी को पीने का पानी तक नहीं मिल सका। इससे लोग परेशान रहे। वहीं जल संस्थान के ईई अरुण कुमार सोनी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर, डंपर से लोगों को पर्याप्त पानी बांटा जा रहा है। संस्थान तत्परता से काम कर रहा है।
विज्ञापन





सल्ट में बिजली आपूर्ति बहाल होने से मिला पानी
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट में पिछले दिनों 15,000 से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने वाली शशिखाल-कोटेश्वर योजना बिजली आपूर्ति ठप होने से शोपीस बन गई थी। बिजली गुल रहने से योजना के पंप ठप पड़े थे और सात दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित थी। योजना की बिजली आपूर्ति शनिवार को बहाल हुई। पंप के काम करने से पेयजल आपूर्ति बहाल हुई है। इस पर कई लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed