{"_id":"623e0f38d166eb169755b030","slug":"water-scarcity-at-jakhandevi-almora-news-hld4574156124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखनदेवी की डेढ़ हजार जनता पांच दिन से पानी के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखनदेवी की डेढ़ हजार जनता पांच दिन से पानी के लिए परेशान
विज्ञापन
अल्मोड़ा के जाखन देवी में बर्तन लेकर पानी का इंतजार करती महिलाएं
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। गर्मी शुरू होती ही नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। जाखनदेवी क्षेत्र की डेढ़ हजार की जनता पिछले पांच दिन से पानी के लिए परेशान है। और जल संस्थान नियमित रूप से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है।
इसके साथ ही तल्ला गल्ली, तल्ला चौसार, कपीना सहित अन्य इलाकों में भी पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। विधायक मनोज तिवारी भी जल संस्थान के इस रवैये पर गहरी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं लेकिन फिर भी दशा में कोई सुधार नहीं हुआ। दरअसल जाखनदेवी इलाके में गंदा पानी आपूर्ति की शिकायत सामने आई थी। इस पर जल संस्थान ने इस समस्या की ढूंढ खोज की । इससे पता चला कि कई दशक पहले पड़ी पानी की लाइन गल गई है। संस्थान ने इसमें सुधार की कवायद शुरू की लेकिन कुछ मीटर की लाइन को बदलने में संस्थान ने पांच दिन लगा दिए हैं। जिला प्रशासन तक पानी नहीं आने की शिकायत पहुंचाई गई लेकिन कार्य की गति में अपेक्षित तेजी नहीं आई है। टैंकर की सुविधा सड़क के किनारे वालों तक राहत पहुंचा रही है। नीचे के इलाके में रहने वाले बुजुर्ग व महिलाएं परेशान हैं।
पेयजल समस्या को लेकर क्या कहते हैं लोग
पिछले पांच दिन से पानी का बूंद नहीं टपकी है। स्वास्थ्य खराब है। ऐसे में पानी की जरूरत पूरी करने में खासी परेशानी हो रही है। जल संस्थान रोड में टैंकर भेज रहा है लेकिन चढ़ाई होने से वहां से घर तक पानी लाना संभव नहीं है। मरम्मत कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं लाई जा रही है।
विज्ञापन
- पूरन चंद्र तिवारी, तल्ला गल्ली जाखनदेवी
जल संस्थान ने खस्ताहालत में पहुंची पेयजल लाइन पर समय पर ध्यान नहीं दिया। जनता की ओर से गंदा पानी आने की शिकायत पर विभाग की नींद टूटी, लेकिन अब मरम्मत कार्य में खासा समय लगाया जा रहा है। आखिर पांच दिन तक पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने में जनता परेशान है।
- जया जोशी, तल्ला गल्ली जाखनदेवी
घर में बच्चों के साथ मेरी तबीयत भी खराब है। पानी नहीं आने से पूरी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कई सीढ़ियां चढ़ कर सड़क में आ रहे टैंकर से बमुश्किल काम चल रहा है। छोटी सी लाइन की रिपेयरिंग में विभाग ने कई दिन लगा दिए हैं। परेशानी लगातार बढ़ रही है। विभाग को जल्द समाधान करना चाहिए।
- सीमा जोशी, तल्ला गल्ली जाखनदेवी
पिछले पांच दिन से घर के नल में पानी नहीं आया है। आगे भी कब आपूर्ति सामान्य होगी जल संस्थान इसका कोई सही जवाब नहीं दे रहा है। ऐसा लगता है कि विभाग की मरम्मत कार्य में बरती जा रही ढिलाई पर प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पानी न मिलने से घर परिवार के सारे काम प्रभावित हो रहे हैं।
- अनीता मुनगली, जीवनपुर जाखनदेवी
खूंट के स्कूल में पानी न मिलने से शिक्षक और छात्र परेशान
अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत राजकीय इंटर कॉलेज खूंट में भी कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। शिक्षक अभिभावक संघ के सचिव माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि स्कूल में पानी न आने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी हो रही है। पानी न होने से मध्याहन भोजन भी तैयार करना मुश्किल हो गया है। भोजन माताओं को दूर के नौलों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। शौचालयों के लिए भी पानी न होने से लोग परेशान हैं। जल संस्थान से स्कूल की पेयजल लाइन बदलने के लिए कहा लेकिन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। संवाद