फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water is being wasted daily on the roads and internal routes of Almora.

Almora News: अल्मोड़ा की सड़कों और आंतरिक रास्तों पर प्रतिदिन बर्बाद हो रहा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Water is being wasted daily on the roads and internal routes of Almora.
अल्मोड़ा। नगर में एक ओर लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर नगर की सड़कों और आंतरिक रास्तों पर प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगरवासी लंबे समय से लीकेज पाइप लाइनों को ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर में घरों तक पानी पहुंचाने वाली पाइप लाइनें जगह-जगह लंबे समय से लीक हो रही हैं। इससे पानी की बर्बादी के साथ ही सड़क कीचड़ से भरी रहती है। दोपहिया चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई जगहों पर लीकेज पाइप लाइनों से दूषित पानी घरों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है। माॅल रोड स्थित चौघानपाटा क्षेत्र में सड़क से होकर गुजरने वाली पाइप लाइन से लगातार पानी बह रहा है। मल्ला जोशी खोला में जल संस्थान की मेन पाइप लाइन में भी लीकेज है। यहां पानी की मोटी धार सड़क पर बहती हुई देखी जा सकती है। इसके अलावा माॅल रोड से टैक्सी स्टैंड को जोड़ने वाले आंतरिक रास्ते पर भी कई स्थानों पर पाइप लाइनें लीक हो रही हैं। नगरवासियों का कहना है कि एक ओर पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर इस तरह खुलेआम पानी का बहना बेहद चिंताजनक है। लीकेज के कारण राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल संस्थान से शीघ्र मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन



वर्जन -
नगर में पानी की समस्या नहीं है लेकिन लीकेज पाइप लाइनों के कारण पानी घरों तक नहीं पहुंच पाता है। विभाग को लीकेज पाइप लाइनों के कारण रास्तों में बर्बाद पानी का प्रबंध ठीक से करना चाहिए। -तारा चंद्र तिवारी, खोल्टा निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
सड़कों पर लीकेज के कारण प्रतिदिन पानी बहता रहता है। इससे राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संबंधित विभाग के कर्मचारियों के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। -आशुतोष भट्ट, व्यापारी

------------------
नगर में एक ओर लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। दूसरी ओर नगर की सड़कों और आंतरिक रास्तों पर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लंबे समय से लीकेज पाइप लाइनों को ठीक नहीं किया जा रहा है। -राकेश कुमार जोशी, व्यापारी


------------------
लीकेज की सूचना नहीं है। जहां-जहां पाइप लाइन से पानी लीक हो रहा है उन्हें ठीक किया जाएगा। नगर वासियों को शुद्ध पानी की आपूर्ति की जा रही है। -नीरज तिवारी, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान अल्मोड़ा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed