फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Institute procession pulled by contract workers

जल संस्थान के ठेका श्रमिकों ने निकाला जुलूस

Mon, 14 Nov 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 14 Nov 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Water Institute procession pulled by contract workers
अल्मोड़ा में जुलूस निकालते ठेका श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला

 

विज्ञापन

ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर संविदा पर तैनाती की मांग को लेकर उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने नगर में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। श्रमिकों ने मंगलवार 15 नवंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार पर जाने का एलान किया है। श्रमिकों के आंदोलन को कई सगठनों ने समर्थन जताया है।

विभिन्न क्षेत्रों से आए ठेका श्रमिक गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां से श्रमिकों ने मालरोड, मिलन चौक, लाला बाजार, थाना बाजार होते हुए जुलूस निकाला। गुस्साए श्रमिक जुलूस में प्रदेश सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। पुन: चौघानपाटा पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि श्रमिकों को ठेके पर विभाग में रखा गया है। उन्हें अल्प मानदेय दिया जा रहा है और उनका उत्पीड़न हो रहा है। विभाग में संविदा पर तैनाती की मांग संगठन लंबे समय से करते आ रहा है, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


विभाग में श्रमिक वाल्ब आपरेटर, पंप आपरेटर, लाइनमैन, टैंकर चालक, कंप्यूटर आपरेटर, सीवर लाइन और ट्रीटमेंट प्लांट पदों पर कार्य कर रहे हैं। मंगलवार 15 नवंबर से उन्होंने पूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान किया है। उन्होंने कहा कि हड़ताल से उपभोक्ताओं को होने वाली पेयजल संबंधी परेशानी के लिए विभाग और प्रशासन जिम्मेदार होगा। शाखा सचिव देवेंद्र जोशी ने सभी का आभार जताया। शाखा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी ने कहा कि 15 नवंबर को सभी श्रमिक गांधी पार्क में एकत्र होंगे और आमरण अनशन की रणनीति तय की जाएगी। प्रदर्शन में दीप फर्र्त्याल, हर सिंह सिजवाली, प्रताप सिंह, गिरजा दुर्गापाल, सुंदर सिंह, संतोष सिंह, भूपाल सिंह, नवीन जोशी, मनीष मेर, गोविंद भोजक, गोविंद नयाल, गोविंद ढै़ला, गोविंद बोरा, सुंदर सिंह, कैलाश सिंह, विक्रम सिंह, प्रताप सिंह, जीवन सिंह, राजू पाठक, पान सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रेम सिंह आदि ने भाग लिया। इधर उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष भगवती प्रसाद पंत ने ठेका श्रमिकों के आंदोलन को समर्थन जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed