फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Day in Almora

Almora News: जल का उपयोग संरक्षण से अधिक होना भविष्य के लिए खतरा

Sat, 25 Mar 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Water Day in Almora
अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के भूमि और जल संसाधन प्रबंधन केंद्र, ईआईएसीपी केंद्र की ओर से विश्व जल दिवस के तहत बिसरा में हुई गोष्ठी में भूमिगत जल की उपयोगिता बताई गई। वक्ताओं ने कहा कि आज जल का दोहन जल संरक्षण से काफी अधिक हो रहा है जो गंभीर चिंताजनक है। इससे पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों का अस्तित्व खतरे में है।
विज्ञापन

केंद्र समन्वयक वैज्ञानिक महेंद्र सिंह लोधी ने शुभारंभ करते हुए कहा कि बारिश में कमी और समय में बदलाव, जलवायु परिवर्तन, वृक्षों का अत्यधिक कटाव, गैर वैज्ञानिक तरीकों से पानी का दोहन, भूजल स्तर में कमी, वर्षा के पानी के संकलन में कमियां, अपशिष्ट जल प्रबंधन की कमियों से विश्व में जल की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने भूमि गत जल की महत्ता और पर्यावरणीय आधारित जीवन शैली के बारे में जानकारी दी। वैभव गोसावी ने जल स्रोतों के पारिस्थितिकी तंत्र के मूल्यांकन और प्रबंधन के माध्यम से हिमालय में जल सुरक्षा परियोजना के बारे में बताया। वैज्ञानिक डॉ. वसुधा अग्निहोत्री ने पूर्व में जल संरक्षित करने, वर्तमान में जल संरक्षित करने के तरीके बताए। आशुतोष तिवारी ने भूमिगत जल स्रोतों के आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्रोतों के आसपास स्वच्छता का ध्यान नहीं रखने पर पेयजल दूषित हो सकता है। कार्यक्रम में कमल किशोर टम्टा, विजय सिंह बिष्ट, संस्थान के शोधार्थी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed