फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crysis in Rural Ranikhet

ताड़ीखेत में एक पखवाड़े से गहराया पेयजल संकट, लोगों में आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Water Crysis in Rural Ranikhet
तहसील में पानी के लिए ज्ञापन सौंपते ताड़ीखेत के लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तीन तीन पेयजल योजनाएं होने के बावजूद ताड़ीखेत तथा आसपास के 600 से अधिक लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा है। ताड़ीखेत विकास संघर्ष समिति का कहना है कि पूर्व में क्रमिक अनशन किया गया था, जिसे विभाग ने झूठे आश्वासन देकर तुड़वा दिया। अब यदि शीघ्र आपूर्ति बहाल नहीं होती तो मंगलवार से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ताड़ीखेत क्षेत्र में ताड़ीखेत गगास पेयजल पंपिंग योजना के अलावा तिपौला पंपिंग और ऋषिगाड़ पेयजल योजना से आपूर्ति होती है। ताड़ीखेत विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। कई बार विभाग को गुहार लगाई गई, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। जल संस्थान के अधिकारी आए दिन बहाना बना देते हैं।
विज्ञापन

कहा कि तीन पेयजल योजनाओं के बावजूद न्यू बाजार कॉलोनी, ताड़ीखेत बाजार और तौड़ा क्षेत्र के 600 से अधिक लोग पानी नहीं आने से परेशान हैं। समिति ने एसडीएम कार्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीप जोशी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि मंगलवार तक आपूर्ति बहाल न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन पानी की समस्या बनी रहती है। तौड़ा के प्रधान मंजीत भगत ने बताया कि जल संस्थान की वितरण व्यवस्था ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed