{"_id":"6106f7108ebc3e84690c67c1","slug":"water-crysis-in-almora-almora-news-hld433149554","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी नदी में सात घंटे नहीं चले पेयजल पंप, शहर की पेयजल आपूर्ति चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी नदी में सात घंटे नहीं चले पेयजल पंप, शहर की पेयजल आपूर्ति चरमराई
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल में गहराया पेयजल संकट।
- फोटो : water problem14.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोसी नदी में शनिवार रात सात घंटे तक पेयजल पंप नहीं चले। इससे शहर के कई इलाकों में रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इस कारण बरसात में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने जल संस्थान से पेयजल की नियमित आपूर्ति करने की मांग की है।
बारिश से कोसी नदी में ऊपरी क्षेत्रों से बहकर आया मलबा बैराज के पास एकत्र हो गया। उस स्थान पर जल संस्थान का पंप स्थापित हैं। इन्हीं पंपों से अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों को पानी की आपूर्ति होती है। सिंचाई विभाग ने शनिवार बैराज में भरे पानी की निकासी कर सफाई की। इस बाधा के कारण रात 11 बजे से रविवार सुबह 6:30 बजे तक पानी पंपिंग नहीं हो सकी।
इस कारण शहर के दुगालखोला, खत्याड़ी, मालरोड, गोलना करड़िया, धारानौला, चीनाखान, ढूंगाधारा आदि इलाकों में पानी नहीं मिल सका। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल ने बताया कि धारानौला क्षेत्र में पिछले दो दिन से पानी नहीं आ रहा है। यही स्थिति ढूंगाधारा आदि इलाकों को भी है।
विज्ञापन
नलों से पर्याप्त पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को बरसात के मौसम में भी जल संकट से जूझना पड़ रहा है। इससे लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने जल संस्थान से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति करने की मांग की है।