फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crysis in Almora

गर्मी में पेयजल किल्लत होने से लोग हलकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Water Crysis in Almora
धमाईजर में ग्रामीणों की पेयजल से संबंधित समस्या सुनती संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय। संवा? - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। नगर के कई हिस्सों में पेयजल किल्लत होने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के नरसिंहबाड़ी, ऑफिसर कालोनी, पुलिस लाइन, खगमराकोट, थाना बाजार आदि क्षेत्रों में पेयजल किल्लत बनी है। वन सरपंच सुरेंद्र लाल टम्टा ने आरोप लगाया कि जल संस्थान के नरसिंहबाड़ी टैंक से पानी वितरण एक या आधा घंटा ही होता है। पानी आने का कोई निश्चित समय नहीं है, जबकि सर्किट हाउस टैंक से पानी दो घंटे तक दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि पानी के बिलों में हर साल 12 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है लेकिन पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। इधर जल संस्थान अल्मोड़ा के ईई केएस खाती ने बताया कि गर्मियों में पानी की खपत ज्यादा होती है। पानी की उपलब्धता के अनुसार हर मोहल्लों में पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से खरमराकोट में पेयजल संकट बना है। पेयजल वितरण व्यवस्था चरमराने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार की हर घर नल योजना का लाभ भी जनता को नहीं मिल पा रहा है। पेयजल वितरण व्यवस्था जल्द दुरुस्त की जानी चाहिए ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र लाल टम्टा, खगमराकोट
थाना बाजार में भी पेयजल किल्लत होने लगी है। कभी पानी आता है तो कभी नहीं आता। जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
कई बार नौलों में भी पानी नहीं मिलता है। सभी मोहल्लों में पानी समान रूप से दिया जाना चाहिए। गर्मी के दिनों में पेयजल वितरण व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए ।
भावना साह, थाना बाजार
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया पेयजल संकट से जूझ रहे धमाईजर गांव का भ्रमण
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में पानी का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। निकटवर्ती धमाईजर क्षेत्र में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। इधर, संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्या सुनीं।
ग्रामीणों का कहना था कि चार से पांच दिन में पानी मिलता है वह भी पर्याप्त नहीं है। दियारी और धमाईजर के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उन्हें कपीना टैंक के बजाय सीधे धमाईजर पेयजल लाइन से जोड़ने की मांग की है।
धमाईजर और दियारी तोक में लंबे समय से पानी का संकट चल रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्या सुनीं। जल निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से संयुक्त मजिस्ट्रेट को रूबरू कराया। जल निगम के जेई पंकज कुमार ने कहा कि पर्याप्त पंपिंग नहीं हो पा रही है, जिस कारण दिक्कत हो रही है। इसे ठीक किया जाएगा।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और व्यवस्था सुधारने को कहा। यहां ललित मोहन आर्या, रेवती देवी, रमेश राम, इंद्र लाल, हेमा देवी, दिनेश चंद्रा, मोहनी देवी, पुष्पा देवी, गंगा देवी, नंदी देवी, सुमन, कला देवी, भगवती देवी, चंद्रा देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed