फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crisis in Tarikhet

ब्लाक मुख्यालय ताड़ीखेत में फिर गहराया पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Water Crisis in Tarikhet
ताड़ीखेत में पारंपरिक स्रोत से पानी भरने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। ब्लॉक मुख्यालय में एक बार फिर से पानी का संकट खड़ा हो गया है। पिछले पांच दिनों से पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि गत दिनों भारी बारिश में ऋषिगाड़ पेयजल योजना के कुछ पाइप बह गए, जिस कारण वहां पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीण हैंडपंपों और पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर होकर रह गए हैं।
विज्ञापन

ताड़ीखेत क्षेत्र में दो पेयजल योजनाएं सक्रिय हैं लेकिन दोनों योजनाओं से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ट्यूबवेल भी अभी यहां स्थापित नहीं हो सका है। ऋषिगाड़ पेयजल योजना के पाइप लाइन बह जाने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह हैंडपंपों और पारंपरिक जल स्रोतों पर लोग और महिलाएं सुबह और शाम पानी भरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों में भी पानी नहीं मिलने से खासा आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि दो-दो पेयजल योजनाएं होने के बावजूद पानी नहीं मिल पा रहा है। बरसात में भारी परेशानी हो रही है। इधर, जल संस्थान के जेई संदीप सिंह ने बताया कि लाइन ठीक होने में चार से पांच दिन लगेंगे। इसके बाद ही पेयजल की आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ताड़ीखेत कस्बा ब्लाक मुख्यालय है, इसके बावजूद यहां आए दिन पानी की किल्लत बनी रहती है। बरसात के मौसम में भी चार पांच दिनों से पानी की बूंद नहीं टपक रही है। विभाग को योजना को ठीक कर लोगों को राहत देनी चाहिए। पानी के लिए कई आंदोलन किए गए लेकिन व्यवस्था अभी तक ठीक नहीं हो पाई है।-गोपाल सिंह अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता ताड़ीखेत।

-दो-दो योजनाएं होने के बावजूद ताड़ीखेत के लोग प्यासे रहने को मजबूर हो रहे हैं। आंदोलनों के बावजूद कस्बे की पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं हो पाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऋषिगाड़ पेयजल योजना के पाइप लाइनों की तत्काल मरम्मत कर लोगों को पेयजल मुहैया कराया जाना चाहिए। बरसात में लोग पानी के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं।-महेंद्र सिंह बिष्ट, ताड़ीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed