फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crisis In Jainoli and Khagyar

जैनोली और खग्यार में पानी का हाहाकार, जल स्रोतों से पानी ढो रहे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Water Crisis In Jainoli and Khagyar
जैनोली में पेयजल समस्या को लेकर जल निगम के एई को ज्ञापन सौंपते बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फत्‍ र्याल। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के चौगांव पट्टी में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। जैनोली और खग्यार के ग्रामीणी दूर दराज के पारंपरिंक स्रोतों पर निर्भर होकर रहे गए हैं। बता दें कि इन क्षेत्रों में चिलियानौला ग्राम समूह पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन पिछले एक महीने से गांव में पानी नहीं आ रहा है, जिस कारण दो हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। इधर, ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर अब आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जैनोली और खग्यार गांव में दो हजार से अधिक की आबादी निवास करती है, लेकिन यहां पिछले एक माह से पानी नहीं आ रहा है, जिस कारण ग्रामीण परेशान हैं और कड़ाके की ठंड में दूर दराज से पानी लाने को विवश हो रहे हैं। यहां चिलियानौला ग्राम समूह पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन पानी नहीं आने से ग्रामीणों को पारंपरिक पेयजल योजना पर निर्भर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना कि पेयजल योजना से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बच्चे भी सुबह से शाम तक पानी की जुगत में लगे रहते हैं।
विज्ञापन

महिलाएं दिन भर पानी ढोने में व्यस्त रहती हैं। उनका कहना है कि सरकार योजनाएं तो बनाती हैं, लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं हो पाती। आधारभूत सुविधाओं के अभाव में लोग पलायन करने पर मजबूर रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम कार्यालय घेरेंगे बीडीसी त्रिभुवन फर्त्याल
रानीखेत। जैनोली के बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल ने जल निगम के ईई से मुलाकात कर क्षेत्र की पेयजल समस्या के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ठंड के दिनों में ग्रामीणों को दूर दराज के पेयजल स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। जबकि इस संबंध में पहले भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जैनोली और खग्यार में यदि पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ जल जलनिगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संवाद

रानीखेत के जैनोली गांव में पानी ढोती महिला। संवाद

रानीखेत के जैनोली गांव में पानी ढोती महिला। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed