फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crisis in Almora

सूखे रह गए 15000 लोगों के हलक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Water Crisis in Almora
अल्मोड़ा। बिजली लाइन में आई खराबी से पातालदेवी टैंक से नौ घंटे पेयजल की आपूर्ति ठप रही। इस कारण नरसिंहबाड़ी, कसारदेवी, डीनापानी टैंक से लाभान्वित होने वाली करीब पंद्रह हजार आबादी को शुक्रवार को पानी नहीं मिल सका। पानी नहीं मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पातालदेवी टैंक से शहर के नरसिंहबाड़ी टैंक के अलावा शहर से लगे कसारदेवी और डीनापानी टैंक को पानी सप्लाई की जाती है। बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे पातालदेवी टैंक स्थित पंप को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन में डबल फेसिंग हो गई। इस कारण इस टैंक से नरसिंहबाड़ी, कसारदेवी, डीनापानी टैंक को पानी की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मी सुबह करीब छह बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली लाइन में आई खराबी दूर की। इसके बाद सुबह साढ़े छह बजे पातलादेवी टैंक से पानी की दोबारा सप्लाई शुरू हो सकी। इधर पानी नहीं मिलने के कारण नरसिंहबाड़ी टैंक से लाभान्वित होने वाले इलाकों नरसिंबाड़ी, ऑफिसर्स कॉलोनी, बाड़ीबगीचा, राजपुरा, डुबकिया क्षेत्र में आपूर्ति नहीं हुई। वहीं कसारदेवी और डीनापानी इलाकों के लोगों को भी पानी नहीं मिला। जल संस्थान के ईई केएस खाती ने बताया कि डबल फेसिंग से पंप नहीं चल पाया। वंचित क्षेत्रों में शनिवार को पानी आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन

पानी खुलने का समय निश्चित नहीं
अल्मोड़ा। नगर के मोहल्लों में पानी खुलने का समय निश्चित नहीं है। इससे नौकरी पेशा और छात्र-छात्राओं के साथ ही आम लोगों को दिक्कतें होती हैं। वहीं लोगों को पानी खुलने का इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने मांग उठाई है कि जल संस्थान को मोहल्लों में पानी की आपूर्ति निश्चित समय पर करनी चाहिए। इधर जल संस्थान के ईई केएस खाती का कहना है कि पुरानी पंपिंग योजना से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं लाइन फटने और बिजली अव्यवस्था के चलते पानी आपूर्ति में व्यवधान आते रहता है, जिससे पानी खुलने का समय निश्चित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed