फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crisis in Almora

Almora News: हर दिन दो किमी दूर से पानी ढोने की मजबूरी

Mon, 21 Apr 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis in Almora
अल्मोड़ा जिले में गर्मी की दस्तक के साथ गहराने लगा पेयजल संकट
विज्ञापन

अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। ग्रामीण डेढ़ से दो किमी दूर गधेरे से पानी ढो रहे हैं। तपती दोपहरी में लोगों के हलक सूख रहे हैं।
सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही जिले के ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या गहराने लगी है। जिला मुख्यालय से सटे हवालबाग, घनेली, कुटगोली, जोशयाना, उडियारी आदि गांवों में पेयजल संकट बना है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ योजना में पानी बहुत कम आ रहा है। पानी में फोर्स कम होने से लोगों को जरुरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। इधर द्वाराहाट विकासखंड के ग्राम पंचायत कुंवाली के तोक सैजा में लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। यहां अनुसूचित जाति के परिवार रहते हैं। ग्रामीण दो किमी दूर पाखुड़ा के गधेरे से पानी ढो रहे हैं। कई बार गधेरे में भी पानी नहीं मिलता है। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ललित बोरा, दीपक पांडे, नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आए दिन पानी की किल्लत रहती है। समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

16 एलएमडी की जरूरत मिल रहा 13 एमएलडी पानी
अल्मोड़ा। नगर और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना 16 एलएमडी पानी की जरुरत है। इसके सापेक्ष 13 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है। गर्मियों के दस्तक देते ही पानी की किल्लत भी गहराने लगती है। बारिश होने पर कोसी नदी में सिल्ट आ जाती है, इससे पंपिंग ठप हो जाती है और पूरे शहर के लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। लोगों का कहना है कि उत्तराखंड बनने के कई सालों बाद भी नगर की पेयजल वितरण व्यवस्था दुरुरस्त नहीं हो सकी है। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति हो रही है। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर कंट्रोल रूम में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed