फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water and electricity will be available soon in the park: Chauhan

धौनी पार्क में जल्द पानी की व्यवस्था और विद्युतीकरण होगा : चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Water and electricity will be available soon in the park: Chauhan
अल्मोड़ा के सिकुड़ा में राम सिंह धौनी पार्क का उद्घाटन करते विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिदूत राम सिंह धौनी की स्मृति में सिकुड़ा बैंड तिराहा पर बने राम सिंह धौनी पार्क उद्घाटन के बाद जनता के लिए खुल गया है। स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने पार्क में विद्युतीकरण, पानी की व्यवस्था जल्द करने की घोषणा की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने पार्क में ट्यूबलाइट लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने धौनी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रो. एसएस पथनी ने कहा कि विश्वविद्यालयों और स्कूलों में राम सिंह धौनी से संबंधित पुस्तकें पाठ्यक्रम में लागू की जानी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री केवल सती ने विश्वविद्यालय स्तर पर शोध कार्य करने पर जोर दिया। प्रताप सिंह सत्याल ने देशभक्ति गीत सुनाया। सरस्वती बाल विद्या निकेतन खत्याड़ी के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, देश भक्ति गीत, कुमाऊंनी नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी ने और संचालन सचिव भूपेंद्र नेगी ने किया। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, अल्मोड़ा अर्बन को आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, रुप सिंह बिष्ट, श्याम सिंह कुटौला, हयात सिंह गैड़ा, गिरीश मल्होत्रा, बीबी तिवारी, भगवती परिहार ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed