फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water and commencement of water in urban areas

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू होने लगी पानी की किल्लत

Sun, 02 Apr 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Sun, 02 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 
गर्मी शुरू होते ही नगर समेत आसपास के गांवों में पेयजल किल्लत शुरू हो गई है। पेयजल किल्लत से प्रभावित लोग जिला प्रशासन से शिकायतें कर लगे हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार और जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों, खच्चरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


नगर के ढूंगाधारा, दुगालखोला, जोशी खोला आदि जगहों पर जल संकट गहराना शुरू हो गई है।  नगर के कई मोहल्लों में एक दिन छोड़कर लोगों को पानी मिल पा रहा है। इधर सोमेश्वर, भतरौजखान, सल्ट, देघाट में भी पानी का संकट बना हुआ है।  जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिकायतें मिलने पर अधिकारियों को पानी की किल्लत से जूझ रहे क्षेत्रों में टैंकरों और खच्चरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल की आपूर्ति बाधित होने वाले क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर उनकी व्यवस्था ठीक करने को भी कहा है।
विज्ञापन



डीएम ने  सिंचाई विभाग को कोसी बैराज पर पूरी नजर रखने और पानी की स्टोरेज की सूचना प्रत्येक दिन कंट्रोल रूम में देने, जल संस्थान को अवैध रूप से टुल्लू पंप चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। पेयजल विभाग के अधिकारियों को टूटी हुई पेयजल लाइनें तुरंत जोड़ने, उप जिलाधिकारियों से अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर समस्या प्रभावित क्षेत्रों में पानी वितरण की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed