{"_id":"63825004dce01502d00fbe32","slug":"wall-collapsed-in-salt-almora-news-hld483312771","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सल्ट में मकान की दीवार हुई ध्वस्त, बढ़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सल्ट में मकान की दीवार हुई ध्वस्त, बढ़ा हादसा टला
विज्ञापन
सल्ट के ग्राम पंचायत कालीगाड़ के तोक तल्ला विरलगांव में टूटी मकान की दीवार। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के एक गांव में दो मंजिले मकान की एक दीवार भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि हादसा बच गया। घर के लोग बाहर होने पर कोई अनहोनी नहीं हुई।
विकासखंड सल्ट के ग्राम पंचायत कालीगाड़ के तोक तल्ला विरलगांव में शनिवार की सुबह 11 बजे धर्मानंद पुत्र मथुरा दत्त के दो मंजिले मकान की एक दीवार भरभरा कर गिर गई। घटना के समय घर के भीतर कोई नहीं था। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गोठ में बंधे मवेशियों को बाहर निकाला। एक दीवार गिरने से पूरे मकान को खतरा पैदा हो गया है। वहीं खतरे को देखते हुए पीड़ित परिवार को पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ी है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी है।
कोट
तल्ला विरलगांव में मकान की दीवार ध्वस्त होने की जानकारी मिली है। रविवार को मौके पर जाकर क्षति का आकलन किया जाएगा। आपदा के दायरे में आने पर प्रभावित को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
अमित भंडारी, राजस्व उप निरीक्षक, कफल्टा