{"_id":"68c06ecf916aa2149903900b","slug":"waiting-for-the-budget-construction-of-parking-has-been-hanging-in-balance-for-four-years-almora-news-c-232-1-shld1002-133513-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: डीएम ने किया क्वारब का निरीक्षण, बड़े वाहनों के लिए मार्ग खोलने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: डीएम ने किया क्वारब का निरीक्षण, बड़े वाहनों के लिए मार्ग खोलने के निर्देश
Tue, 09 Sep 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े और भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मार्ग सिर्फ छोटे वाहनों के लिए खुला है।
मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने क्वारब क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के लिए तीन दिन के भीतर कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही जल्द बसों और भारी माल वाहक वाहनों के लिए एनएच को खोलने और 25 सितंबर से मलबा हटाने का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सड़क की वर्तमान दशा तथा संभावित खतरनाक स्थलों का गहन अवलोकन किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग खोलने के लिए निर्देशित किया। कहा कि एनएच पर भूस्खलन रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों को शीघ्र क्रियान्वित करें ताकि आम लोगों के साथ ही यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। डीएम ने एनएच और संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि क्वारब में जो भी संवेदनशील स्थान हैं, वहां तत्काल सुरक्षा दीवार, ढलानों को स्थिर बनाने का कार्य किया जाए। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
सुरक्षा उपायों का रखे ध्यान
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को सभी श्रमिकों का बीमा कराने को कहा। साथ ही कार्य स्थल पर लगे मजदूरों की सुरक्षा का ध्यान , उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने व लाइट की भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान अल्मोड़ा क्षेत्र में बारिश की संभावना अधिक रहती है, इसलिए सभी सुरक्षा उपायों को भी ध्यान में रखकर काम करें ।
विज्ञापन