फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Waiting for 35 years

35 साल का इंतजार हुआ खत्म

Thu, 27 Dec 2018 12:07 AM IST
nazim nazim अमर उजाला ब्यूरो  चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Published by: nazim nazim Updated Thu, 27 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Waiting for 35 years
कुनीगाड़ सड़क के उद् घाटन मौके पर कुनीगाड़ से ढौल नगारे लेकर पहुंचे ग्रामीणों के साथ नगारा बजाते विधायक। - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं को गढ़वाल से जोड़ने वाली रामपुर- कुनीगाड़ (हीरूली बाजार) मोटर मार्ग में भनोटिया से हीरूली बाजार तक के शेष ढाई किमी सड़क के निर्माण कार्य का भनोटिया में हुए एक समारोह में क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सवा करोड़ विधायक निधि से बन रही इस सड़क के शुभारंभ समारोह में विधायक महेश नेगी ने कहा कि इस सड़क को वे देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले फौजी परिवारों को समर्पित कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह नेगी, बीडीसी सदस्य उपेंद्र रावत, कुनिगाड़ की प्रधान बसंती देवी, बीडीसी सदस्य लीलाधर जोशी, पूरन संगेला, सुरेंद्र संगेला, सहकारी समिति के निदेशक गणेश नायक, प्रेम संगेला, मोहन मेहरा आदि ने संबोधित किया। भनोटिया की प्रधान सुनीता देवी की अध्यक्षता में महेशानंद जोशी ने संचालन किया। पूजा गजानंद जोशी और देवीदत्त जोशी ने संपन्न कराई। कार्यक्रम में लोनिवि के एई एनके पांडे, जेई पूजा गर्ग, दयानंद कांडपाल, दयानंद जोशी, केसर सिंह, राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, नंदन सिंह, किरन नेगी, त्रिलोक सिंह चाकर, सरस्वती देवी, ललिता, कविता, कमला, मुन्नी आदि मौजूद थे। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने बताया कि निर्माण कार्य दो माह में पूरा करने की कोशिश है।
विज्ञापन


कुमाऊं के 28 किमी पास आया गढ़वाल

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कुनीगाड़ के पांच ग्राम पंचायतों लोगों के लिए भनोटिया से हीरूली बाजार के लिए बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होना किसी सपने के सच होने जैसा है। संबंधित गांवों के लोग खुशी से झूमते नाचते ढोल दमाऊ के साथ ढाई से तीन किमी की पैदल दूरी तय कर समारोह स्थल भनोटिया पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुनीगाड़ चमोली जिले के गैरसैंण में है परंतु कुनीगाड़ के ग्रामीणों का मुख्य बाजार चौखुटिया ही है। संबंधित क्षेत्र के लोगों को कुनीगाड़ से वाया पंडुवाखाल चौखुटिया तक करीब 35 किमी की एकतरफा दूरी तय करनी पड़ती थी। अब सड़क बनने के बाद यह दूरी महज सात किमी ही रह जाएगी।
कुनीगाड़ गौरव सैनानी संगठन से जुड़े राजेंद्र सिंह का कहना था कि यह संगठन के साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है। पूर्व सैनिक बलवंत सिंह का कहना है कि सड़क का निर्माण उनके लिए नए जन्म की तरह है। सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह का कहना है कि उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा से संबंधित समस्याओं के निदान में आसानी होगी। मुन्नी देवी, लक्ष्मी, कमला, सरस्वती देवी का कहना था कि सड़क के उद्घाटन को लेकर खासे उत्साहित थे। कुनीगाड़ के बीडीसी सदस्य लीलाधर जोशी, पूर्व सैनिक महेशानंद ने कहा कि 30-35 सालों से लड़ाई लड़ने के बाद सड़क का निर्माण शुरू हुआ है। भनोटिया के ग्रामीणों ने भी सड़क का निर्माण शुरू होने पर कुनीगाड़ के लोगों को बधाई दी।

छह हजार है सैनिक बहुल कुनीगाड़ की आबादी
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सैनिक बाहुल्य कुनीगाड़ में दह हजार की आबादी वाली पांच ग्राम पंचायतें हैं। भंडारीखोड़ में 139 परिवार रहते हैं जबकि आबादी 1250 है, कुनीगाड़ में 142 परिवार रहते हैं। यहां आबादी 1380 है। कोठा में 169 परिवार रहते हैं, यहां आबादी 1500 है। कल्याणा में 98 परिवार परिवार रहते हैं। इस गांव की आबादी 950 है। पांचों ग्राम पंचायतों में करीब तीन सौ पूर्व फौजी व वीरांगनाएं हैं। करीब डेढ़ सौ लोग सेना में सेवारत हैं। 

अमर उजाला का जताया आभार
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अमर उजाला ने कुमाऊं को गढ़वाल से जोड़ने वाली इस सड़क का मामला कई बार प्रमुखता से उठाया था। इसी के चलते भनोटिया में हुई सभा के दौरान विधायक सहित तमाम वक्ताओं ने अमर उजाला का भी आभार जताया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed