{"_id":"5f8f1a7a8ebc3e9b7b6a6e29","slug":"vyapar-mandal-ranikhet-ranikhet-news-hld401274741","type":"story","status":"publish","title_hn":"कफड़ा के व्यापारी बोले पार्किंग नहीं होने से लग रहा वाहनों का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कफड़ा के व्यापारी बोले पार्किंग नहीं होने से लग रहा वाहनों का जाम
विज्ञापन
व्यापारियों के साथ बैठक करते जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कफड़ा और द्वाराहाट क्षेत्र का भ्रमण कर व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। कफड़ा के व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि वाहन पार्किंग न होने के कारण कस्बे में आए दिन जाम लगा रहता है। सोलर लाइटों का अभाव भी बना हुआ है। जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष से वार्ता का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष मोहन नेगी के नेतृत्व में पहुंचे जिला व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने कफड़ा में व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कोरोना काल में व्यापारियों को हुए नुकसान की जानकारी भी ली। व्यापारियों ने सभी कर माफ कराने की मांग भी उठाई। कहा कि व्यापार अभी भी पटरी पर नहीं आया है। विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, जिला पंचायत को तमाम तरह के कर देने पड़ रहे हैं, जबकि यहां सोलर लाइटें तक नहीं हैं। व्यापारी नेताओं ने सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में पदाधिकारियों ने द्वाराहाट जाकर वहां व्यापार मंडल चुनाव को लेकर जानकारी हासिल की और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को कहा। कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा। बैठक में महामंत्री डॉ. गिरीश वैला, मनोज पांडे, पूर्व अध्यक्ष विनोद जोशी, भूपेंद्र कांडपाल, आशीष वर्मा, मनोज भट्ट, राकेश मठपाल, भूपेंद्र रौतेला, दिनेश बेलवाल, विनोद भट्ट, पीतांबर भट्ट, दिनेश कबड़वाल, दीप चंद्र, शंकर सिंह, किशोर कबड़वाल आदि रहे।
मनोज बने व्यापार मंडल के जिला सचिव
रानीखेत (अल्मोड़ा)। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी युवा व्यवसायी मनोज पांडे को संगठन का जिला सचिव मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने आशा जताई है कि पांडे व्यापारी हित में और भी मुखर होकर कार्य करेंगे। मनोज पांडे पूर्व में छात्र नेता रह चुके हैं। उनके जिला सचिव बनने पर व्यापारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।