{"_id":"da05da6371185731f20b80b28f3a2515","slug":"vv-difference-kumaon-university-cricket-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि अंतर विवि क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि अंतर विवि क्रिकेट प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसजे परिसर की ओर से एचएन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर विवि क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। आज खेले गए चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में रुद्रपुर की टीम ने काशीपुर को परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। रुद्रपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 165 रन बनाए। बल्लेबाज पंकज ने 44 और गौरव ने 42 रन बनाए। काशीपुर के गेंदबाज मनीष ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
कड़े मुकाबले में काशीपुर की टीम निर्धारित ओवर में 163 रन ही बना सकी। दो रन से मुकाबला जीत कर काशीपुर की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इससे पूर्व क्रिकेटर संजय ठाकुर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर विवि टीम के चयनकर्ता मुकेश तोमर, मनोज सनवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, कोच डीके सेन, श्याम भट्ट, विनीत बिष्ट, अजय वर्मा, निखिलेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन