फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   VPKS ALMORA

वीपीकेएस का अॅनलाइन किसान मेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
VPKS ALMORA
किसान मेले में आनलाइन भागीदारी करते कृषि वैज्ञानिक और किसान। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोविड-19 के चलते विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएस) ने बुधवार को पहली बार ऑनलाइन रबी किसान मेले का आयोजन किया। मुख्य अतिथि बोरलॉग इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशिया के पूर्व महानिदेशक डॉ. एचएस गुप्त ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि तकनीकों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। किसानों को तकनीकी ज्ञान तो है लेकिन कृषि उत्पाद के विपणन और मूल्य संवर्धन पर उन्हें प्रशिक्षण देना जरूरी है ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके। कृषकों को परंपरागत फसलों के साथ अधिक आय वाली फसलें उगानी चाहिए। किसान पोर्टेबल पॉलीहाउस को अपनाकर बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं। उन्हें पॉलीटैंक तकनीक का प्रयोग कर पानी के संरक्षण, उपयोग और प्रबंधन पर जोर देना होगा। उन्होंने किसानों से फसल बीमा कराने की भी अपील की।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने किसानों से उन्नत बीज, कृषि यंत्र, जल संरक्षण, पॉलीहाउस का उपयोग करने को कहा। बताया कि संस्थान ने फसलों की चार नवीन किस्में विमोचित और नौ किस्में जारी की हैं। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, डीएचओ टीएन पांडे, सीवीओ डॉ. रवींद्र चंद्रा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. जेसी, भट्ट, एचपीकेवी पालमपुर अलावा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक कृषकों ने ऑनलाइन भाग लिया। वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया। डॉ. कुशाग्र जोशी ने संचालन किया। डॉ. जेके बिष्ट ने आभार जताया। संस्थान के कार्यों का सजीव प्रस्तुतीकरण किया गया।
विज्ञापन

मसूर और मटर की नई प्रजातियों का किया लोकार्पण
अल्मोड़ा। संस्थान से विकसित नई प्रजाति वीएल मसूर-148 और वीएल मटर-61 का लोकार्पण भी किया गया। संस्थान से प्रकाशित तकनीकी बुलेटिन पर्वतीय क्षेत्रों की पारंपरिक फसलों का उन्नत उत्पादन, कटाई उपरांत प्रसंस्करण तकनीकी से आय सृजन और प्रसार प्रपत्र टमाटर की फसल में पिनवर्म (टूटा एब्सोलूटा) का समेकित प्रबंधन का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कोरोना योद्धा कमल पांडे, बृजमोहन मिश्रा, अमित कुमार को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed