फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   VPKAS developed three varieties of maize in almora

Almora: VPKAS ने विकसित कीं मक्के की तीन प्रजातियां, वैज्ञानिकों ने किया दावा; बोले- किसानों की होगी वृद्धि

Tue, 20 Aug 2024 12:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Aug 2024 12:42 PM IST
सार

अल्मोड़ा में विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने मक्के की तीन नई प्रजातियां विकसित की हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि इन प्रजातियों के उत्पादन से किसानों की उपज में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
VPKAS developed three varieties of maize in almora
VPKAS ने विकसित कीं मक्के की तीन प्रजातियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा में विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने मक्के की तीन नई प्रजातियां विकसित की हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि इन प्रजातियों के उत्पादन से किसानों की उपज में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

संस्थान के निदेशक लक्ष्मीकांत ने बताया कि कृषि फसल मानक अधिसूचना विमोचन की केंद्रीय उप समिति की बैठक में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अगेती परिपक्वता एवं अधिक उपज वाली उच्च गुणवत्तायुक्त इन तीन प्रजातियों के विमोचन के लिए अनुशंसा की गई है।

विज्ञापन

ये हैं तीन प्रजातियां

  • वीएल शिखर ...इस प्रजाति का विकास वीबीएल 107 और 108 के संयोजन से किया गया है। यह शरीर में खनिज तत्वों के अवशोषण काे बढ़ाती है। यह अगेती प्रजाति है, जिसमें फाइटेड की मात्रा 2.20 माइक्रोग्राम होती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वीएल त्रिपोषी...इसका विकास वीबीएल 301 और 302 के संयोजन से किया गया है। क्वालिटी प्रोटीन, कम फाइटेड और अधिक प्रोविटामिन के कारण इसे वीएल त्रिपोषी नाम दिया गया है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए यह पहली ट्रिपल बायोफोर्टिफाइड संकर प्रजाति है।
  • वीएल पोषिका ... इसका विकास वीक्यूएल 398 और 400 के संयोजन से किया गया है। यह भी अगेती प्रजाति है। इसमें ट्रिप्टोफैन 0.071 प्रतिशत और लाइसिन 0.304 प्रतिशत होता है। यह पूरे देश में और विशेष रूप से उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र में क्यूपीएम की विविधता में वृद्धि करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed