फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vivekanand Inter College flag

इस बार भी विवेकानंद इंटर कालेज ने खुद को साबित किया

Thu, 26 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 26 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा के बच्चों का दबदबा इस साल भी कायम रहा। इस बार इस विद्यालय के 17 बच्चों ने राज्य स्तर की मेरिट में स्थान बनाया है जबकि पिछले साल 16 बच्चे राज्य स्तर की मेरिट में शामिल थे। इस स्कूल ने यह साबित किया है कि अगर बच्चों को मेहनत और व्यवस्थित तरीकेे से पढ़ाया जाए तो उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। इसी खूबी के कारण यह विद्यालय राज्य के अन्य स्कूलों के लिए मिसाल बना हुआ है। 

विज्ञापन


 इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में स्कूल के नौ और हाईस्कूल में सात बच्चों ने स्थान पाया है। स्कूल के बच्चों की इस उपलब्धि से नगर ही नहीं बल्कि जिले का नाम भी प्रदेश में रोशन हुआ है। विवेकानंद इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं पिछले कुछ वर्षों से हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल हाईस्कूल के 11 और इंटरमीडिएट के छह छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर की मैरिट में स्थान बनाया है।
विज्ञापन


दसवीं में इसी विद्यालय का प्रभाकर मिश्र राज्य स्तर पर सातवें और इंटर में पल्लवी कांडपाल दसवें स्थान पर है। 2015 में हाईस्कूल में सात और इंटर में नौ छात्र-छात्राएं प्रदेश की सूची में स्थान बना पाने में सफल रहे थे। जबकि 2014 में 12 छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर की मेरिट में स्थान पाया था। पिछले कई सालों से हर साल विद्यालय के कई बच्चे राज्य की मेरिट में स्थान पाने में सफल रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल इस विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल के नेतृत्व में सभी शिक्षक बच्चों की पढ़ाई पर खास ध्यान देते हैं और उन्हें व्यवस्थित तरीके से पढ़ाया जाता है। खासतौर पर दसवीं और बारहवीं के बच्चों की पढ़ाई पर प्रधानाचार्य श्री रावल व्यक्तिगत तौर पर ध्यान देते हैं। जो बच्चे कमजोर रह गए हों उनके लिए अलग से कक्षाएं चलाई जाती हैं।


अभिभावकों को भी समय-समय पर बच्चों की कमजोरी के बारे में बताया जाता है। यही सब बातें इस विद्यालय को सरकारी स्कूलों से अलग करती हैं। प्रधानाचार्य श्री रावल ने परीक्षाफल पर संतोष जताते हुए कहा कि अगले साल के लिए और भी अधिक मेहनत करने का प्रयास होगा ताकि परीक्षाफल और भी बेहतर हो सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed