{"_id":"57deb6674f1c1b0e4ea823e0","slug":"vishwakarma-puja-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा के साथ भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा के साथ भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का विसर्जन
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
Updated Sun, 18 Sep 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में विश्वकर्मा पूजा
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। श्री शै: भैरव मंदिर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को शोभायात्रा के साथ रविवार दोपहर बाद क्वारब में विसर्जित कर दिया गया। शोभायात्रा में शामिल मजदूर समुदाय के लोग मूर्ति को वाहन में सजाकर ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते मालरोड, चौघानपाटा, करबला होते हुए क्वारब पहुंचे। जहां मूर्ति को जयकारों के बीच विसर्जित कर दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार को विश्वकर्मा दिवस पर मजदूरों ने श्री शै: भैरव मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की थी। इस दौरान बिहार से पहुंची भजन मंडली ने रात भर भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी। रविवार सुबह भी पूजा अर्चना और भजन-कीर्तन जारी रहे।
विज्ञापन
दोपहर के समय काफी संख्या में मंदिर परिसर में मौजूूद श्रमिकों ने जयकारों के साथ भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को सजाकर वाहन में बैठाया और नाचते गाते, भजन करते हुए मालरोड, चौघानपाटा, कर्बला होते हुए क्वारब की ओर ले गए।
विज्ञापन
वहां मूर्ति विसर्जित की गई। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मुनी लाल साह, भोला प्रसाद, मंगल पाल, अमित प्रसाद, राजेश शर्मा, मोहित शर्मा, राम प्रकाश कुशवाहा,अशोक पटेल, प्रकाश, नंदन प्रसाद, रमेश पाल, दिनेश ठाकुर, मनोज शर्मा, सोविंद साह, प्रमोद शर्मा समेत काफी संख्या में मजदूर मौजूद थे।