{"_id":"57dd8af74f1c1b0c32d48ac9","slug":"vishwakarma-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा दिवस पर संस्थानों में हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा दिवस पर संस्थानों में हुई पूजा
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विश्वकर्मा दिवस सरकारी और निजी संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। आईटीआई, पीडब्ल्यूडी समेत विभिन्न औद्यौगिक संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ मशीनी उपकरणों को भी पूजा गया। वहीं मजदूर समुदाय ने भी स्थानीय श्री शै: भैरव मंदिर में विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की।
विज्ञापन
शै: भैरव मंदिर में मजदूरों ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना के साथ औजारों की विशेष रूप से पूजा की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे विधायक मनोज तिवारी और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने भी पूजा में शिरकत करते हुए लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बिहार से पहुंची भजन मंडली की टीम ने इस अवसर पर भजन कीर्तन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
बाद में प्रसाद भी बांटा गया। कार्यक्रम के संयोजक मुन्नी लाल साह ने बताया कि रविवार 18 सितंबर को दोपहर एक बजे भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मालरोड होते हुए क्वारब तक जाएगी। जहां मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
इधर मंदिर में चले भजन कीर्तन में भोला प्रसाद, राजेश शर्मा, मोहित शर्मा, राम प्रकाश कुशवाहा, अशोक पटेल, प्रकाश, नंदन प्रसाद, रमेश पाल, मंगल पाल, अमित प्रसाद, दिनेश ठाकुर, मनोज शर्मा, सोविंद साह, प्रमोद शर्मा समेत काफी संख्या में मजदूर लोग मौजूद थे।