{"_id":"57b893154f1c1b083f6ead5d","slug":"villagers-took-the-resolution-to-end-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के खात्मे को ग्रामीणों ने लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के खात्मे को ग्रामीणों ने लिया संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
शराब के खात्मे की शपथ लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब हटाओ, उत्तराखंड बचाओ समिति की ओर से भिकियासैंण विकासखंड के दर्जनभर गांवों में अभियान के तहत ग्रामीणों ने शराब के खात्मे का संकल्प लिया। समिति के संयोजक डा. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि समाज में नशे का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन
खास तौर पर नशे के तरफ युवा तेजी से भाग रहे हैं। जिसके चलते उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। प्रदेश से शराब के खात्मे को लेकर ही यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को ग्रामीण बढ़चढ़कर सहयोग भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान परंपपरागत खेती किसानी को बचाने की तरफ नहीं है। जंगली जानवरों ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है, लेकिन इसके लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। शीघ्र ही भिकियासैंण में अभियान के तहत वृहद सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों की तमाम समस्याओं को लेकर हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष को भेजा जाएगा। यदि इसके बाद भी इन ज्वलंत समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले सोली, सिनौड़ा, धारड़, गंगोड़ा, सिरमोली, गैरगांव सहित तमाम स्थानों पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में प्रधान गिरीश पांडे, चंद्रशेखर पंत, सरस्वती देवी, निशा पंत, बालादत्त जोशी, पूरन खत्री, हरिनाथ, जगत राम, चंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, दीवान राम, दिनेश घुघत्याल, नवीन जोशी, कनिष्ठ प्रमुख दीवान भंडारी, हरीश बौड़ाई सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन