{"_id":"68cc4993af5187064906fd31","slug":"villagers-in-the-pindar-valley-are-deprived-of-road-telecommunication-and-electricity-supply-almora-news-c-231-1-shld1005-118624-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क, दूरसंचार और विद्युत आपूर्ति से वंचित पिंडर घाटी के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क, दूरसंचार और विद्युत आपूर्ति से वंचित पिंडर घाटी के ग्रामीण
Thu, 18 Sep 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही बारिश से कपकोट तहसील के पिंडर घाटी क्षेत्र में सड़क, दूरसंचार और विद्युत की समस्याएं बनी हुईं हैं। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचेग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के बोरबलड़ा गांव को जोड़ने वाली बदियाकोट-बोरबलड़ा सड़क लंबे समय से किमी 20 से 25 तक अवरूद्ध है जिससे ग्रामीणों को यातायात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बारिश से पैदल मार्ग और गधेरों में बने पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्षेत्र में दूरसंचार और विद्युत आपूर्ति सेवा भी चरमराई हुई है। ग्रामीणों ने समस्याओं का समाधान कर राहत देने की मांग की है। इस मौके पर करम सिंह दानू, विक्रम सिंह दानू, दिनेश सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन