फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers honored for giving new life to barren land

Almora News: बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले ग्रामीणों का सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers honored for giving new life to barren land
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर ग्राम झलोड़ी के ग्रामीणों को रूट्स एन होराइजन वेलफेटी सोसाइटी एवं गुलदावरी फाउंडेशन ने सम्मानित किया। बंजर भूमि और झाड़ियों से ढके क्षेत्रों को सामूहिक श्रमदान से साफ कर दोबारा उपयोगी बनाने वाले ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ऋतु एवं पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। संस्था ने राधा देवी, लीला देवी, हेमा देवी, सहित अन्य महिलाओं को सम्मानित किया जबकि ग्राम प्रधान ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीणों को 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
विज्ञापन

इस दौरान घोषणा की गई कि ग्राम सभा प्लास्टिक कचरे को 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदेगी। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी रवींद्र रावत, नेहा राणा बिष्ट, भारत जोशी ने ग्रामीणों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पलायन रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। वहां अंजलि तिवारी, पूजा बिष्ट, शिवांश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्लास्टिक कचरे पर मिलेगा 20 रुपये प्रति किलो, पहल बनी मिसाल
ग्राम सभा झलोड़ी की ओर से प्लास्टिक कचरा 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदने की घोषणा को ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने सराहनीय पहल बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे लोग प्लास्टिक को फेंकने के बजाय ग्राम सभा को देंगे। पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार के सुझाव पर गांव की पांच महिलाओं को सफाई मित्र के रूप में चयनित किया गया। ये महिलाएं गांव में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अन्य महिलाओं और ग्रामीणों को जागरूक करेंगी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed