{"_id":"6a5132c7247c02b8cb09078f","slug":"villagers-are-scared-of-monkeys-raising-concerns-about-the-safety-of-children-almora-news-c-232-1-alm1019-145869-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बंदरों के डर से सहमे ग्रामीण, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बंदरों के डर से सहमे ग्रामीण, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकासखंड के बसभीड़ा क्षेत्र में बंदरों की दहशत बढ़ती ही जा रही है। हालत यह है कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों में डर का माहौल है। बंदरों के झुंड सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में घूम रहे हैं जिससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बंदर बच्चों का पीछा कर चुके हैं। इसके अलावा वे घरों में घुसकर खाद्य सामग्री और अन्य घरेलू सामान भी उठा ले जाते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन वन विभाग की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने पर भी बंदरों को पकड़ने की कोशिश नहीं की गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द प्रभावी अभियान चलाकर बंदरों के आतंक से राहत दिलाने और स्कूल मार्गों पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
कोट
क्षेत्र में घूम रहे बंदर घराें में घुसकर मोबाइल या अन्य सामान तक उठाकर ले जा रहे है। अब तक मोबाइल ले जाने की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। - संजय कुमार, ग्राम प्रधान, बसभीड़ा
-
बंदरों ने आम सहित सब्जियों को भी अत्यधिक नुकसान पहुंचा दिया है। वन विभाग को जल्द ही बंदरों को पकड़कर लोगों को डर के माहौल से निजात दिलानी चाहिए। - कुंदन सिंह किरौला, सरपंच, बसभीड़ा