फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers angry over non-opening of college

Almora News: महाविद्यालय न खुलने से भड़के ग्रामीण

Fri, 11 Oct 2024 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 11 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over non-opening of college
अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र के ग्रामीणों ने भनोली में महाविद्यालय न खोलने पर कड़ा आक्रोश जताया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को शिशु मंदिर परिसर पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से यहां डिग्री कालेज खोले जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूरदराज वाले गरुड़ाबांज या दन्या डिग्री कालेज में प्रवेश लेना पड़ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि क्षेत्र में डेढ़ दर्जन से अधिक स्कूल हैं। जहां से इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां प्रेम राम, प्रकाश सिंह, हरीश राम, नंदा कांडपाल, रोशन कुमार, बसंत बल्लभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed