{"_id":"738410a4b16ab1c24ad551b8d712761d","slug":"village-leaders-boycotted-the-bdc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने बीडीसी का किया बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने बीडीसी का किया बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारों में कटौती से नाराज ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र पंचायत समिति चौखुटिया की बैठक का बहिष्कार किया। ग्राम प्रधान नारेबाजी करते हुए बैठक से बाहर आ गए। हालांकि बीडीसी सदस्यों की उपस्थिति में बैठक चलती रही। हंगामेदार बैठक में अवैध खनन और अवैध शराब का मामला छाया रहा। ग्राम प्रधानों के प्रदर्शन के चलते बैठक में कई बार व्यवधान हुआ।
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख बिशनराम की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक शुरू होते ही प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह ने प्रधानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 21 सूत्रीय मांग पत्र पढ़ा। इसके बाद प्रधानों ने अधिकारों में कटौती के विरोध में नारेबाजी करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज कल्याण विभाग सबसे भ्रष्ट विभाग हो गया है। वृद्धावस्था पेंशन, जनश्रीबीमा, स्वास्थ्य कार्ड, शौचालय निर्माण जैसे कार्य लंबे समय से लटके पडे़ हैं। प्रधानों ने कमीशनखोरी बंद कराने की मांग की। तहसीलदार धनीराम और बीडीओ एमसी जोशी ने प्रधानों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। प्रधानों ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर सामूहिक त्यागपत्र देने की बात कही।
विज्ञापन
प्रधानों के बहिष्कार के बाद बीडीसी सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में हुई बैठक में सीडीओ डा. इकबाल अहमद ने योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की संस्तुति, जरूरतों के हिसाब से ही योजनाएं स्वीकृत की जाती हैं। बीडीओ एमसी जोशी ने मेरा गांव मेरी सड़क सहित कई योजनाओं की जानकारी दी। बीडीसी सदस्यों ने कहा कि अवैध खनन, अवैध शराब के चलते क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए खतरा पैदा हो गया है। हरियाणा की शराब गांव-गांव पहुंच रही है लेकिन तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सदस्यों ने विगत दिनों पकडेे़ गए अवैध खनन मामले में कार्रवाई के नाम पर लीपापोती का आरोप लगाया। बैठक में शिक्षा विभाग संबंधी चर्चा के दौरान जूनियर हाईस्कूल भनोटिया के एक शिक्षक द्वारा आए दिन शराब पीकर स्कूल आने आदि अनियमितताओं पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख बिशनराम और संचालन बीडीओ एमसी जोशी, एडीओ कमल मेहरा ने किया। बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश कैड़ा, कनिष्ठ उप प्रमुख ललिता बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विमला नायक, गजेंद्र नेगी, शिवकुमार व राधा पांडे, तहसीलदार धनीराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन