फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Village Development Conference and Award Ceremony

डेरी, पशुपालन, कृषि से रुकेगा पलायन: कुंजवाल

Wed, 22 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 22 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Village Development Conference and Award Ceremony
गोविंद कुंजवाल - फोटो : file photo

अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि राज्य सरकार ने गांवों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई है। इनका लाभ जरुरतमंदों तक पहंचाया जाए।  श्री कुंजवाल लमगड़ा ब्लाक के झालडुंगरा में इंद्र सिंह आन सिंह स्मृति सार्वजनिक न्यास द्वारा आयोजित ग्राम विकास गोष्ठी एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांवों से पलायन रोकने के लिए राज्य सरकार ने मेरा वृक्ष मेरा धन, मेरी गाय गंगा योनजाएं आदि चलाई हैं। खेती को जंगली जानवरों से बचाने के लिए चकबंदी को बढ़ावा दे रही है। डेरी, पशुपालन, कृषि से गांवों का पलायन रुकेगा।  शिक्षा में सुधार को स्कूलों में अतिथि शिककों की नियुक्ति की गई है। सभी ब्लाकों में मॉडल स्कूल स्थापित किए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से गांवों के विकास के लिए बैठक कर योजनाएं बनाने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने न्यास की ओर से पूर्व प्रधान बची सिंह बगडवाल, नर सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट को आन सिंह रावत स्मृति सम्मान, दीवान सिंह कनवाल को कल्याण सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित किया। न्यास ने विधासनभा अध्यक्ष को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी स्मृति सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन करते हुए न्यास के हयात सिंह रावत ने सभी का आभार जताया। अध्यक्षता मोहन चंद्र जोशी ने की। कार्यक्रम में प्रधान बसंती बगडवाल, बीडीसी सदस्य चंदन बगडवाल, टीनू सिजवाली, दीवान राम, रणजीत रावत, जीवन रावत, नवल रावत, प्रताप सिंह आदि ने विचार रखे। हिमालय लोक कला केंद्र के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।


अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा बाजार और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर समस्याएं सुनी। लोगों ने पेयजल वितरण में असमानता  की शिकायत की। इस पर उन्होंने फोन पर जल संस्थान के अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। लोनिवि के अधिकारियों से सड़कों के किनारे नालियों की नियमित सफाई करने, बारिस से अवरुद्ध होने पर मार्गों को जेसीबी से खोलने की व्यवस्था करने को कहा। उनके साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक मलाड़ा, प्रधान मोहन नगरकोटी आदि भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed