{"_id":"6a1f190b07c6a77ddf02a7a7","slug":"verification-of-identity-cards-of-priests-will-be-done-at-jageshwar-dham-almora-news-c-232-1-alm1019-144263-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम में पुजारियों के परिचयपत्रों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम में पुजारियों के परिचयपत्रों का होगा सत्यापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम में मंगलवार को पुजारियों की एक बैठक हुई जिसमें मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा की गई। एसडीएम सौम्या गर्ब्याल ने पुजारियों के सात वर्ष पुराने परिचय पत्रों का सत्यापन कर उन्हें फिर से जारी करने को कहा। इससे मंदिर परिसर में कार्यरत पुजारियों की पहचान सुनिश्चित होगी। साथ ही व्यवस्थाओं के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।
गर्ब्याल ने कहा कि जागेश्वर धाम की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए प्रशासन, मंदिर समिति और पुजारियों के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने पुजारियों से स्वच्छता, अनुशासन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के प्रति सक्रिय सहयोग की अपील भी की। तहसीलदार ज्योति धपवाल भी बैठक में मौजूद थीं।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मंदिर की व्यवस्थाओं में बाधा उत्पन्न करने या प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित पुजारियों ने मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।