फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vehicle collision killed the leopard cubs

वाहन की टक्कर से तेंदुए के शावक की मौत

Sun, 11 Sep 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 11 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन

सोमेश्वर-कौसानी मोटर मार्ग में आईटीआई के पास शनिवार की सुबह एक तेंदुए का शावक मृत अवस्था में मिला। बताया गया है कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह कौसानी मार्ग में तेंदुए के शावक का शव पड़ा था।

विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने रेंज ऑफिस सोमेश्वर में शावक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद में जलाकर नष्ट कर दिया। रेंजर मनोज लोहनी ने बताया कि तेंदुए के शावक के किसी वाहन से टकराने से सिर में गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन


अधिक रक्तस्राव होने पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शावक मादा थी। जिसकी उम्र करीब डेढ़ से दो साल और लंबाई दो फीट थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed