{"_id":"929d227cc22b0e2dac0e15212612e308","slug":"vasant-panchami-is-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी मनाई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा/भिकियासैंण।
Updated Sun, 14 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी का पर्व उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर घरों और मंदिरों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई और भंडारे लगाकर प्रसाद बांटा गया। कई लोगों ने बच्चों के लिए विद्यारंभ संस्कार करवाए। चितई स्थित गायत्री शक्ति पीठ और लिंक रोड में प्रज्ञा पीठ में यज्ञापवीत संस्कार संपन्न हुए।
विज्ञापन
नगर के स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों ने मां सरस्वती की पूजा की और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। होली एंजिल स्कूल, विवेकानंद बालिका इंटर कालेज और सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में भी वसंत पंचमी का पर्व हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण, प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की, वरिष्ठ आचार्य गिरिजा किशोर पाठक, केदार मिश्रा के अलावा विभाग प्रचारक भगवान कार्की, भाजपा के पूर्व विधायक रमेश बहुगुणा, प्रकाश लोहनी आदि ने विचार रखे। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
रानीधारा स्थित साईं मंदिर और नाइन कुमाऊं रेजीमेंट की अल्फा और चैंपियन कंपनी के जवानों ने नंदादेवी मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर सूबेदार विक्रम सिंह, जीवन सिंह, महीमन सिंह, लक्ष्मण सिंह भंडारी, भगवंत उप्रेती आदि ने सहयोग किया। घरों में भी बुजुर्गों ने बच्चों के सिर पर जौ की पत्तियां रखकर दीर्घ और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
भिकियासैंण में वसंतोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पूजन कर जन कल्याण की कामना की। इस दौरान सुदरकांड का पाठ भी किया गया। शिशु मंदिर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
पतंजलि के जिला प्रभारी शंकर सिंह फुलारा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सोबन सिंह मावड़ी, मोहन चंद्र गड़ाकोटी, लक्ष्मी दत्त नैनवाल, कोमल जोशी, लीला जोशी आदि थे। उधर, सोमेश्वर इलाके में भी वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।