{"_id":"687be306c7cb4929ec0147cb","slug":"various-excuses-are-given-to-avoid-election-duty-almora-news-c-232-1-ha11012-131095-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए तरह-तरह की बहानेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए तरह-तरह की बहानेबाजी
Sat, 19 Jul 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव की ड्यूटी से बचने के लिए कर्मचारी तरह-तरह की बहानेबाजी बना रहे हैं। अभी तक चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए 80 से अधिक कर्मचारी आवेदन कर चुके हैं। कोई खुद की बीमारी का हवाला दे रहा है तो कोई मां बाप के बीमार होने की बात कह रहा है। चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मचारी विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों से जुगाड़ लगवा रहे हैं।
दो चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 2198 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा रखी है। चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए कोई कर्मचारी कमर दर्द, गर्दन दर्द, मधुमेह, मां-पिता और बच्चों के अकेले होने की बात कह रहे हैं। अब तक 80 से अधिक कर्मचारियों ने इसके लिए आवेदन किया है।
अस्पतालों में भी इन दिनों सरकारी कर्मचारियों की मेडिकल बनाने के लिए भीड़ है। जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या ने बताया कि अस्पताल में मेडिकल बनाने के लिए कर्मचारी आ रहे हैं। जांच परख के बाद ही मेडिकल दिया जा रहा है। बहाने बनाने वालों को मेडिकल नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-
कोट-
- चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों की ओर से दिए गए प्रार्थनापत्र और मेडिकल प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। बहाने बनाने वालों की ड्यूटी बिल्कुल नहीं कटवाई जाएगी। - आलोक कुमार पांडे, डीएम अल्मोड़ा।
जिम्मेदारी के साथ चुनाव संपन्न कराने के निर्देश
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए उदय शंकर नाट्य अकादमी और एसएसजे विवि लोअर कैंपस के ऑडिटोरियम में पोलिंग पार्टियों और मतदान कर्मियों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
शनिवार को प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मिकों को मतपत्रों की तैयारी, पोलिंग स्टेशन की व्यवस्थाएं, मतदान दिनचर्या और मतगणना से पूर्व की जिम्मेदारियां बताई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 360 पोलिंग पार्टियों ने भाग लिया जिनमें प्रत्येक टीम में एक पीठासीन अधिकारी सहित पांच सदस्य शामिल रहे। इस प्रकार कुल 1800 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 1000 कार्मिकों को एसएसजे कैंपस और 800 कार्मिकों को उदयशंकर नाट्य अकादमी में प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौके पर मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार, विनोद राठौर, डॉ. हेम जोशी, नीरज जोशी, राजेश बिष्ट, कपिल नयाल आदि मौजूद रहे।
-
बागेश्वर में 840 मतदान कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आयोजित कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में 868 जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और मतदान अधिकारियों ने भागीदारी की।
पंडित बीडी पांडेय परिसर के सभागार में प्रशिक्षण के अंतिम दिन कपकोट विकासखंड के नामित मतदान कार्मिक शामिल हुए। छह जोनल, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत 840 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को मतदान से पूर्व की तैयारी, मतदान के दौरान की जाने वाली गतिविधियां और मतदान के बाद की आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस मौके पर नोडल प्रशिक्षण/सीईओ गजेंद्र सिंह सौन, डीडीओ संगीता आर्या, मास्टर ट्रेनर दीप चंद्र जोशी, डॉ. राजीव जोशी आदि मौजूद रहे।