फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Van fell into the ditch, injuring three of a family

वैन खाई में गिरी, एक ही परिवार के तीन घायल

Sat, 15 Oct 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 15 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

 शनिवार को रुद्रपुर से जैंती तहसील के बाराकोट जा रही एक मारुति वैन चालक को नींद की झपकी आने के कारण जैंती के पैरीपानी के पास 300  फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो  गए। सुबह घूमने निकले लोगों ने खाई से चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी। तीनों घायलों को 108 के माध्यम से बेस अस्पताल  अल्मोड़ा भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


ग्राम महेशपुर खेम, पोस्ट मानपुर, जिला मुरादाबाद निवासी अहमद शईद पुत्र अब्दुल शईद क्षेत्र में रजाई-गद्दे बनाने का काम करते हैं। शनिवार को वह मारुति वैन संख्या यूपी 02-6667 से  रुद्रपुर से जैंती के बाराकोट को रवाना हुए। वाहन में उसकी पत्नी नसीम जहां और तीन वर्षीय पुत्री अकसरा भी थी। अहमद शईद वाहन खुद ही चला रहे थे।  पुलिस के मुताबिक चालक अहमद शईद को जैंती के निकट पैरीपानी में  झपकी आ गई और वाहन 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर जैंती चौकी प्रभारी गंगा सिंह धपोला ने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला और 108 के माध्यम से बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया। बेस अस्पताल में तीनों घायलों का प्राथमिक  उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed