फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vaccination center at Ramje closed

रैमजे स्थित टीकाकरण केंद्र बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Vaccination center at Ramje closed
प्रतीकात्म्क फोटो
अल्मोड़ा। नगर के बीचों-बीच रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में स्थापित टीकाकरण केंद्र बंद किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने इसे भातखंडे शिफ्ट करने की बात कही है, जबकि भातखंडे में पहले से ही केंद्र संचालित होता है। रविवार यानी आज से केंद्र में टीकाकरण नहीं होगा। अब टीकाकरण के लिए लोगों को भातखंडे और होटल मैनेजमेंट संस्थान की दौड़ लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले में सबसे पहले बेस और जिला अस्पताल को कोरोना टीकाकरण के लिए चयनित किया गया था। दोनों केंद्रों में टीकाकरण के लिए लोग पहुंच रहे थे। बाद में बेस को होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा और जिला अस्पताल के टीकाकरण को रैमजे में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं भातखंडे और उदय शंकर नाट्य अकादमी को भी केंद्र बनाया गया था। कुछ ही दिनों में उदयशंकर केंद्र बंद कर दिया गया। इधर रैमजे इंटर कॉलेज स्थित टीकाकरण केंद्र नगर के बीच में होने से लोगों को काफी राहत मिलती थी। लोग आसानी से केंद्र पहुंच रहे थे। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र को बंद कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि केंद्र को भातखंडे शिफ्ट किया जा रहा है। जबकि भातखंडे में पूर्व से ही टीकाकरण किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed