फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand will be known for not four but 12 dhamas: Tamta

चार नहीं 12 धामों के लिए जाना जाएगा उत्तराखंड : टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand will be known for not four but 12 dhamas: Tamta
सांसद अजय टम्टा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड सिर्फ चार धाम के लिए बल्कि 12 धामों के लिए जाना जाएगा। बस इसके प्रचार-प्रसार की जरूरत है। यह बातें लोकसभा सदस्य अजय टम्टा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राओं से पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बारहमासी सड़क की तर्ज पर चौखुटिया-बागेश्वर-शामा-गरुड़ होते हुए एक सड़क बनवाना चाहते हैं। इसके लिए अपनी ही सरकार पर जनहित में दबाव डालेंगे।
विज्ञापन

रविवार को एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा सांसद अजय टम्टा ने बजट पर कहा कि महामारी के दौर में इस साल का बजट बनाना बहुत मुश्किल था लेकिन वित्त मंत्री ने ऐसा बजट पेश किया है जिसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पाने के लिए महत्वपूर्ण है। आर्थिक सुधारीकरण की दिशा में पूंजीगत निवेश के लिए 5.5 लाख करोड़ रुपये की बड़ी पहल की गई है। यह रोजगार के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि देगा। किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को सफल बनाएगा। पर्यटन को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक धार्मिक यात्राएं विशेष तौर पर गढ़वाल के चार धामों तक सीमित हैं, जबकि उत्तराखंड के कण-कण में देव बसे हैं। जरूरत इनके प्रचार-प्रसार करने की है। अब गर्जिया, पूर्णागिरि और जागेश्वर जैसे धामों को और विकसित किया जाना चाहिए और चार धामों में इसी तरह के आठ धामों को जोड़कर 12 धामों की परिकल्पना साकार करनी होगी। उत्तराखंड को देवभूमि का नाम पूरी तरह से साकार करना होगा।
विज्ञापन

किसान कानून पूरी तरह किसान के हित में
अल्मोड़ा। सांसद ने किसान आंदोलन के संदर्भ में कहा कि किसान के लिए जो कृषि कानून लाए गए हैं वह पूरी तरह से किसानों के हित में है। जब संसद में कृषि कानूनों को लेकर चर्चा हुई तो विपक्ष का कोई भी सदस्य इन कानूनों में कुछ भी गलत नहीं बता सका। कृषि कानूनों को लेकर सिर्फ किसानों को बरगलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

497 किमी लंबी सड़क बनवाना चाहता हूं
लोकसभा सदस्य टम्टा ने कहा कि वह बारहमासी सड़क की तर्ज पर चौखुटिया-बागेश्वर-शामा-गरुड़ होते हुए एक सड़क बनवाना चाहते हैं। ये करीब 497 किलोमीटर लंबी होगी और इसमें 3000 करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च होगा। उन्होंने बताया कि वह इस सड़क को बनवाने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे और अपनी ही सरकार पर जनहित में दबाव डालेंगे। इसके अलावा अल्मोड़ा में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 457 किमी होगी।

टनकपुर-बागेश्वर रेलमार्ग के लिए प्रयासरत
सांसद अजय टम्टा ने टनकपुर से बागेश्वर के लिए रेल लाइन के संदर्भ में कहा कि उस मार्ग में घुमाव बहुत हैं इसलिए रेल मार्ग बनाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन वह सरकार से जल्द से जल्द रेल मार्ग निर्माण के लिए कह रहे हैं। रामनगर से चौखुटिया तक रेल मार्ग का सर्वे हो चुका है और उम्मीद है कि अगली बार यहां रेल लाइन के लिए रुपया मिलेगा। सांसद ने चमोली जिले में आई प्राकृतिक आपदा पर दुख जताया। कहा कि वह प्रार्थना करते हैं जल्द सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed