फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand ranked third with 16 medals, including gold

16 स्वर्ण सहित कुल 31 पदक के साथ उत्तराखंड तीसरे स्थान पर

Wed, 30 May 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 30 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand ranked third with 16 medals, including gold
पदकों और अतिथियों के साथ पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

 दिल्ली के जामिया मीलिया विश्वविद्यालय में संपन्न तीसरे राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण सहित कुल 31 पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अल्मोड़ा जिले के कराटे खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण सहित कुल 18 पदक जीते। उत्तर प्रदेश पहले, दिल्ली दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन


25 से 27 मई तक खेली गई प्रतियोगिता मे कराटे, किक बॉक्सिंग, जूडो, ग्रेपलिंग, ताइक्वांडो सहित तमाम खेल आयोजित किए गए। उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के निदेशक एशियन कोच सतीश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्तराखंड की टीम ने 16 स्वर्ण, नौ रजत, छह कांस्य सहित कुल 31 पदक जीते। जिसमें अल्मोड़ा जिले के कराटे खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदकों पर मुहर लगाई। जिले से रानीखेत के मनीष बिष्ट, दिपांशु रौतेला, अजय कुमार, देवाशीष पंत, कुंदन सिंह, अशोक हाल मजखाली की हर्षिता चौधरी और झील सिरींन, अल्मोड़ा के अनिल बोरा ने स्वर्ण, अशोक हाल की शिवानी आर्या, नंदिनी पटेल, रानीखेत की भूमिका गौर, द्वाराहाट के लोकेश जोशी, आयुष भट्ट ने रजत, जबकि रानीखेत के ललित सिंह, अशोक हाल की नेहा सौ ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


प्रदेश की टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए कोच एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी को सम्मानित किया गया। इधर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष विधायक महेश नेगी, धर्मेंद्र भट्ट, विधायक करन माहरा, डीएसओ सीएल वर्मा आदि ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 30 आरकेटी 02पी: कोचों और अतिथियों के साथ दिल्ली में उत्तराखंड के पदक विजेता खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed