फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand number two in National Martial Arts Games

राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स गेम्स में उत्तराखंड नंबर दो

Sat, 27 May 2017 11:06 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
अल्मोड़ा़,अमर उजाला Updated Sat, 27 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
 Uttarakhand number two in National Martial Arts Games
पदकों के साथ मार्शल आर्ट के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

 दिल्ली में संपन्न राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स गेम्स में उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण सहित कुल 16 पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अकेले रानीखेत के कराटे खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित कुल पांच पदक जीते हैं। प्रतियोगिता दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई।

विज्ञापन


20 से 23 मई तक चले मार्शल आर्ट्स खेलों में रानीखेत के खिलाड़ियों ने राज्य की 36 सदस्यीय दल का नेतृत्व किया। उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स गेम्स कमेटी के निदेशक सतीश जोशी ने बताया कि प्रदेश की टीम ने कुल छह स्वर्ण पदक जीते हैं। जिसमें से तीन स्वर्ण पदक रानीखेत के कराटे खिलाड़ी नीलेश जोशी, दीपांशु रौतेला और अजय कुमार ने झटके, जबकि रानीखेत के मनीष बिष्ट ने रजत और सौरभ बिष्ट ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के यहां पहुंचने पर जिला कराटे एसोसिएसन ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, उप निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल सिंह खोलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष ललित बिष्ट, चेयरमैन एसके राय, हाकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल शाह, हेम कांडपाल, राजू रावत, प्रज्ञा जोशी, भूपाल बिष्ट, नंद किशोर गर्ग, दर्शन बिष्ट आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed