फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Nikay Chunav: Public meeting held in support of Congress mayor candidate in Almora

Nikay Chunav: अल्मोड़ा में कांग्रेस की जनसभा, कुंजवाल ने कहा- झूठे वादे कर जनता से धाेखा करना भाजपा की फितरत

Tue, 21 Jan 2025 01:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 21 Jan 2025 01:02 PM IST
सार

पूर्व विधानसभा स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने रैमजे इंटर कॉलेज में मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे करके विकास के नाम पर लोगों को ठग रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav: Public meeting held in support of Congress mayor candidate in Almora
अल्मोड़ा में कांग्रेस की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा में पूर्व विधानसभा स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार झूठे वादे करके विकास के नाम पर लोगों को ठग रही है। हकीकत में सरकार के पास विकास का कोई विजन ही नहीं है। कहा कि कांग्रेस के समय में विकास की जो योजनाएं लागू की गईं थीं भाजपा सरकार ने उन्हें भी ठप कर दिया है। सोमवार को कुंजवाल रैमजे इंटर कॉलेज में मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर किसी को निराश किया है। विधायक मनोज तिवारी ने आश्चर्य जताया कि मुख्यमंत्री अल्मोड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए लेकिन उन्होंने क्वारब की समस्या पर दो शब्द भी नहीं कहे। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस के पालिका बोर्ड की सफलता की गवाही शहर में किए गए विकास के काम दे रहे हैं।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज की अध्यक्षता और शहर अध्यक्ष ताराचंद जोशी के संचालन में यह सभा हुई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील शाह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, गीता मेहरा, हेम जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, आनंद सिंह बगड़वाल, दशहरा समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आने की बात भी कही जा रही थी, लेकिन वे नहीं आए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बताया कि कहीं और कार्यक्रम होने की वजह से दोनों नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed